facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Fukuoka 2023 World Aquatics Championships: आर्यन नेहरा ने 800 मीटर फ्रीस्टाइल में ‘best Indian time’ की बराबरी की

Advertisement

गुजरात के Aryan Nehra ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चार स्वर्ण पदक जीते थे और इस दौरान तीन राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए थे

Last Updated- July 25, 2023 | 4:01 PM IST
Aryan Nehra equals 'best Indian time' in 800m freestyle
Reuters

युवा तैराक आर्यन नेहरा ने मंगलवार को यहां तैराकी विश्व चैंपियनशिप की 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 27वें स्थान पर रहते हुए ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ की बराबरी की। उन्नीस साल के आर्यन ने हीट (शुरुआती दौर) में आठ मिनट 0.76 सेकेंड का समय लेकर अद्वेत पेज के ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ की बराबरी की।

आर्यन ने इसके साथ ही आठ मिनट 1.81 सेकेंड के अपने निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में भी सुधार किया जो उन्होंने इसी महीने हैदराबाद में राष्ट्रीय चैपियनशिप के दौरान बनाया था।

आर्यन नहीं बना पाए फाइनल में जगह

आर्यन हालांकि फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे क्योंकि हीट से सिर्फ टॉप आठ तैराकों को फाइनल में जगह मिली।

गुजरात के आर्यन ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चार स्वर्ण पदक जीते थे और इस दौरान तीन राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए थे। आर्यन इस हफ्ते 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में भी हिस्सा लेंगे।

तैराकी में राष्ट्रीय एक्वाटिक चैंपियनशिप के दौरान किए गए प्रदर्शन को ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड माना जाता है। अन्य प्रतियोगिताओं में हासिल किए गए समय को ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ (best Indian time) कहा जाता है।

मंगलवार को प्रतिस्पर्धा पेश करने वाले एक अन्य तैराक साजन प्रकाश 200 मीटर बटरफ्लाई में एक मिनट 58.07 सेकेंड के समय के साथ 23वें स्थान पर रहे।

केरल के इस तैराक का इस स्पर्धा में निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक मिनट 56.38 सेकेंड है। इसके साथ ही दो बार के ओलंपिक साजन का अभियान खत्म हो गया। वह 50 मीटर बटरफ्लाई में 91 तैराकों के बीच 57वें स्थान पर रहे थे।

Advertisement
First Published - July 25, 2023 | 4:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement