facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब-कहां और किससे होंगे भारत के मुकाबले

Advertisement

फाइनल मैच अहमदाबाद में 19 नवंबर को होगा जबकि 20 नवंबर रिजर्व दिन रहेगा।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:34 PM IST
India Squad For World Cup 2023: 15-member Team India announced, Rahul and Ishaan both in the team

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने मंगलवार को यहां भारत में अक्टूबर नवंबर में होने वाले एक दिवसीय विश्व कप (ODI World Cup Schedule) के शेड्यूल की घोषणा कर दी।

वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को मुंबई में और दूसरा अगले दिन कोलकाता में खेला जायेगा। दोनों सेमीफाइनल में एक रिजर्व दिन होगा। फाइनल मैच अहमदाबाद में 19 नवंबर को होगा जबकि 20 नवंबर रिजर्व दिन रहेगा। सभी तीन नॉकआउट मैच दिन रात के होंगे।

मेजबआ भारत अपने अभियान का आगाज आठ अक्टूबर को पांच बार की विश्व कप विजेता आस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में करेगा। दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ 11 अक्टूबर को होगा।

पाकिस्तान से 15 अक्टूबर को होगी भिड़ंत

भारत का तीसरा मुकाबला पाकिस्तान से दुनिया का सबसे बड़े क्रिकेट मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच 15 अक्टूबर को रखा गया है और इस दिन रविवार भी है।

image.png

इसके बाद टीम इंडिया का अगला मैच 19 अक्टूबर में होगा जबकि भारत और न्यूजीलैंड का सामना 22 अक्टूबर को धर्मशाला में होगा ।

विश्व कप में दस टीमें भाग लेंगी जिनमें से आठ क्वालीफाई कर चुकी हैं और शेष दो जिम्बाब्वे में चल रहे क्वालीफायर टूर्नामेंट के जरिये पहुंचेंगी। पाकिस्तान का सामना आस्ट्रेलिया से 20 अक्टूबर को बेंगलुरू में होगा जबकि अगले दिन इंग्लैंड की टक्कर दक्षिण अफ्रीका से मुंबई में होगी।

Advertisement
First Published - June 27, 2023 | 2:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement