facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Global Chess League: आनंद, यिफान ने ‘गंगाज ग्रैंडमास्टर्स’ को ‘चिंगारी गल्फ टाइटंस’ पर बड़ी जीत दिलाई

Advertisement

‘गांगाज ग्रैंडमास्टर्स’ ने गुरुवार रात यहां ‘चिंगारी गल्फ टाइटंस’ को 10-4 से हराया।

Last Updated- June 23, 2023 | 1:57 PM IST

पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद (Viswanathan Anand) और होउ यिफान के शानदार खेल से ‘गांगाज ग्रैंडमास्टर्स’ ने ‘ग्लोबल शतरंज लीग (GCL)’ में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। ‘गांगाज ग्रैंडमास्टर्स’ ने गुरुवार रात यहां ‘चिंगारी गल्फ टाइटंस’ को 10-4 से हराया।

दिन के एक अन्य मुकाबले में ‘अपग्रेड मुंबा मास्टर्स’ ने ‘त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स’ पर 8-7 से रोमांचक जीत दर्ज की। पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए सफेद मोहरों से खेलने का फायदा उठाया और 2021 विश्व कप विजेता जान-क्रिस्तोफ डूडा को शिकस्त दी।

शतरंज में पहली बार है जब पूरी टीम के मोहरों का फैसला टॉस से हुआ। इस प्रतियोगिता में सफेद मोहरों से जीत दर्ज करने पर तीन जबकि काले मोहरों से जीत दर्ज करने पर चार अंक मिलते है।

आनंद की जीत के बाद चार बार की महिला विश्व चैंपियन चीन की यिफान एक अन्य पूर्व महिला विश्व चैंपियन एलेक्जेंड्रा कोस्टेनीयुक को रोमांचक मुकाबले में हराकर टीम को दूसरी सफलता दिलायी। टीम के अन्य चार खिलाड़ियों के मुकाबले ड्रॉ रहे।

इस दमदार प्रदर्शन के बाद आनंद ने कहा, ‘‘ मेरी टीम ने अच्छी शुरुआत की। यह नयी परिस्थितियों में खेले जाने वाला शतरंज का मुकाबला है। हम सभी यह देखने के लिए उत्सुक थे कि क्या होगा और यह कैसे होगा। यह अब तक रोमांचक साबित हुआ है।’’

टॉस गंवा कर काले मोहरों से खेलने के बावजूद मुंबा मास्टर्स ने रूस के अलेक्जेंडर ग्रिसचुक की जीत के दम पर ‘त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स’ के खिलाफ एक अंक से जीत हासिल की।

Advertisement
First Published - June 23, 2023 | 1:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement