facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर! बाउंसर, जोरदार यॉर्कर के साथ नेट्स में बुमराह की वापसी, देखें वीडियो

Advertisement

बता दें कि बुमरा ने भारत के लिए अपने आखिरी मैच 25 सितंबर, 2022 को हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में खेला था।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:06 PM IST
Jasprit Bumrah

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) मैदान पर वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पीठ में बार-बार होने वाली समस्या के कारण टीम से बाहर रहने वाला यह तेज गेंदबाज आयरलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 सीरीज के दौरान टीम की कप्तानी संभालेंगे।

भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार को आयरलैंड पहुंच गई और और एक दिन बाद मैदान पर अभ्यास शुरू कर दिया। आयरलैंड के खिलाफ पहले T-20 से पहले बुमराह ने डबलिन में नेट्स पर गेंदबाजी की। अभ्यास के दौरान बुमरा को भारतीय बल्लेबाजों को पूरे जोश के साथ गेंदबाजी करते देखा गया।

बुमराह ने दाएं हाथ के बल्लेबाज को तेज़ बाउंसर से चौंका दिया और बल्लेबाज गेंद से बचने के लिए नीचे बैठते हुए दिखाई दे रहे हैं। BCCI की तरफ से डाली गई वीडियो में  बुमरा जबरदस्त यॉर्कर भी डालते देखें जा सकते हैं।

बुमरा ने 25 सितंबर, 2022 को खेला था आखिरी मैच

बता दें कि बुमराह ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच 25 सितंबर, 2022 को हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में खेला था। तब से वह पीठ की चोट के कारण भारतीय तीन से बाहर चल रहे हैं और उन्हें बाद में सर्जरी भी करानी पड़ी।

इस नेट सेशन को एनसीए में उनकी रिकवरी प्रक्रिया के परिणाम के रूप में देखा जा सकता है, जहां उन्होंने धीरे-धीरे कार्यभार बढ़ाया और एक फिटनेस व्यवस्था का पालन किया।

ऋषभ पंत ने भी दिया वर्ल्ड कप में वापसी का संकेत

इससे पहले भारतीय टीम के विकेट कीपर ऋषभ पंत को भी आज कार एक्सीडेंट के बाद पहली बार बल्लेबाजी करते हुए देखा गया। भारतीय क्रिकेट तीन के धमाकेदार बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का सभी को इंतजार है और इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने स्वतंत्रता दिवस पर एक फ्रेंडली मैच में कुछ गेंद खेलकर भारतीय फेन्स को पॉजिटिव संकेत दिया है।

पंत की बल्लेबाजी करते हुए वीडियो को देख कर फेन्स उनके जल्द से जल्द पूरी तरह फिट होने की प्राथना कर रहे है ताकी वह इस साल भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में खेल सके।

Advertisement
First Published - August 16, 2023 | 7:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement