facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GT vs LSG IPL 2023: गिल और साहा के अर्धशतक, टाइटंस ने सुपर जाइंट्स को 228 रन का लक्ष्य दिया

Advertisement
Last Updated- May 07, 2023 | 5:51 PM IST
Shubhman Gill
PTI

सलामी बल्लेबाजों शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा के तूफानी अर्धशतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी से गुजरात टाइटंस (GT) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रविवार को यहां लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के खिलाफ दो विकेट पर 227 रन बनाए। गिल ने 51 गेंद में दो चौकों और सात छक्कों से नाबाद 94 रन की पारी खेलने के अलावा साहा (43 गेंद में 81 रन, 10 चौके, चार छक्के) के साथ पहले विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी करके टाइटंस को IPL में उसके सर्वश्रेष्ठ स्कोर तक पहुंचाया।

कप्तान हार्दिक पंड्या (25) और डेविड मिलर (नाबाद 21) ने भी उपयोगी योगदान दिया। टाइटंस का इससे पहले सर्वश्रेष्ठ स्कोर छह विकेट पर 207 रन था जो उसने पिछले साल मुंबई इंडियन्स (MI) के खिलाफ बनाया था।

सुपर जाइंट्स के कप्तान कृणाल पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद साहा और गिल की सलामी जोड़ी ने टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई। इस जोड़ी ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 78 रन जोड़े जो टाइटंस की ओर से IPL में रिकॉर्ड है।

साहा ने शुरुआत से ही तूफानी तेवर दिखाए। उन्होंने मोहसिन खान (42 रन पर एक विकेट) के पहले ओवर में लगातार दो चौके जड़ने के बाद आवेश खान की लगातार गेंदों पर भी छक्का और चौका मारा। साहा ने मोहसिन के पारी के चौथे ओवर में दो छक्कों और दो चौकों से 22 रन जुटाए जबकि गिल ने भी कृणाल और यश ठाकुर पर छक्के मारे।

Also Read: टीम इंडिया को लगा एक और झटका! WTC फाइनल से बाहर हुए लोकेश राहुल

साहा ने ठाकुर पर छक्के के साथ सिर्फ 20 गेंद में अर्धशतक पूरा किया जो IPL में उनका सबसे तेज अर्धशतक है। साहा ने काइल मायर्स का स्वागत तीन चौकों के साथ किया जबकि गिल ने रवि बिश्नोई पर छक्के के साथ नौवें ओवर में टीम के रनों का सैकड़ा पूरा किया। गिल ने कृणाल की गेंद पर एक रन के साथ 29 गेंद में मौजूदा टूर्नामेंट का चौथा अर्धशतक पूरा किया।

साहा हालांकि 13वें ओवर में आवेश (34 रन पर एक विकेट) पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में बाउंड्री पर स्थानापन्न खिलाड़ी प्रेरक मांकड़ को कैच दे बैठे। गिल और कप्तान हार्दिक पंड्या (25) ने मार्कस स्टोइनिस पर छक्के के साथ 15 ओवर में गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 176 रन तक पहुंचाया।

मोहसिन ने कवर्स में हार्दिक को कृणाल के हाथों कैच करके गुजरात को दूसरा झटका दिया। डेविड मिलर ने यश ठाकुर पर चौके के साथ 18वें ओवर में टीम के रनों का दोहरा शतक पूरा किया। मिलर ने 19वें ओवर में आवेश जबकि गिल ने अंतिम ओवर में ठाकुर पर छक्का मारा।

Advertisement
First Published - May 7, 2023 | 5:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement