facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विश्व चैंपियनशिप में 21वें स्थान पर रहे गुरदीप सिंह

Advertisement
Last Updated- December 17, 2022 | 1:44 PM IST
Weightlifter Gurdeep Singh

राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता वेटलिफ्टर गुरदीप सिंह ने यहां विश्व चैंपियनशिप में निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के 109 किग्रा से अधिक के भार वर्ग में 21वां स्थान हासिल किया।

ग्रुप सी में प्रतिस्पर्धा पेश करते हुए भारत के इस भारोत्तोलक ने 350 किग्रा (145 किग्रा और 205 किग्रा) वजन उठाया जो इस साल के शुरू में राष्ट्रमंडल खेलों में दिखाए गए प्रदर्शन से 40 किग्रा कम है। भारत ने इस प्रतियोगिता में केवल दो पदक जीते। उसे यह दोनों पदक स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने दिलाई।

चानू ने पिछले सप्ताह महिलाओं के 49 किग्रा भार वर्ग में दो रजत पदक जीते। इनमें से एक पदक उन्होंने क्लीन एवं जर्क वर्ग में जबकि दूसरा पदक कुल भार में हासिल किया। महाद्वीपीय और विश्व चैंपियनशिप में स्नैच, क्लीन एवं जर्क तथा कुल भार में अलग अलग पदक दिए जाते हैं। ओलंपिक में केवल कुल भार के लिए पदक दिए जाते हैं।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों में चनमबम ऋषिकांत सिंह (61 किग्रा) और राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता एस बिंद्यारानी देवी (59 किग्रा) अपनी-अपनी स्पर्धाओं में क्रमशः 22वें और 25वें स्थान पर रहे। राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन अचिंता सियुली मांसपेशियों में खिंचाव के कारण अपनी स्पर्धा से हट गई थी।

Advertisement
First Published - December 17, 2022 | 1:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement