facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Haryana Elections 2024: विनेश फोगाट ने भारतीय रेलवे से इस्तीफा दिया, चुनाव से पहले कांग्रेस में होंगी शामिल

Advertisement

बिज़नेस स्टैंडर्ड द्वारा पहले ही रिपोर्ट किया गया था कि राष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले

Last Updated- September 06, 2024 | 3:41 PM IST
Vinesh Phogat

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पहले, पहलवान विनेश फोगाट ने शुक्रवार को भारतीय रेलवे में अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा, “भारतीय रेलवे में सेवा देना मेरे जीवन का एक यादगार और गर्वपूर्ण समय रहा है। इस समय मैंने रेलवे की सेवा से अलग होने का निर्णय लिया है और संबंधित अधिकारियों को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं हमेशा भारतीय रेलवे परिवार की आभारी रहूंगी, जिन्होंने मुझे राष्ट्र की सेवा करने का यह अवसर दिया।”

बिज़नेस स्टैंडर्ड द्वारा पहले ही रिपोर्ट किया गया था कि राष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले हैं। उन्होंने हाल ही में राहुल गांधी से मुलाकात की थी और उसके बाद ही पार्टी ज्वाइन की है। जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वे आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ सकती हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव की वोटिंग 5 अक्टूबर को होने वाली है।

कहा जा रहा है कि विनेश फोगाट जुलाना से चुनाव लड़ सकती हैं, जबकि बजरंग पूनिया बदली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार हो सकते हैं।

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस के लिए क्यों महत्वपूर्ण हैं?

दोनों पहलवान हाल ही में सुर्खियों में रहे हैं। विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में 50 किलोग्राम वर्ग में अयोग्य घोषित कर दिया गया था, जिसके बाद उन्हें व्यापक राष्ट्रीय समर्थन मिला। इसके एक साल पहले, विनेश फोगाट और पूनिया उस समय राजनीतिक विवाद के केंद्र में थे जब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भाग लिया था। बृज भूषण पर राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख के रूप में कई पहलवानों द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था।

राजनीति में उनकी एंट्री और संभावित उम्मीदवारी के साथ, कांग्रेस हरियाणा में अपनी स्थिति को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। विनेश फोगाट और पूनिया ने खुले तौर पर पंजाब-हरियाणा क्षेत्र में किसान आंदोलन का समर्थन किया था। ये दोनों राज्य बीजेपी के लिए लगातार चुनौती बने हुए हैं।

Advertisement
First Published - September 6, 2024 | 3:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement