facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हॉकी इंडिया ने राज्यों, इकाइयों और अकादमियों को आठ करोड़ रुपये से अधिक के उपकरण बांटे

Advertisement

11,000 से अधिक हॉकी स्टिक, 3,300 गेंद और सुरक्षा उपकरण वितरित किए जिनकी कीमत आठ करोड़ रुपये है।

Last Updated- July 06, 2023 | 5:18 PM IST
Asian Hockey 5 World Cup: India qualifies for 2024 World Cup after defeating Malaysia

जमीनी स्तर पर खेल को बढ़ावा देने की कवायद के तहत हॉकी इंडिया ने देश भर में राज्य संघों, सदस्य इकाइयों और अकादमियों को 11,000 से अधिक हॉकी स्टिक, 3,300 गेंद और सुरक्षा उपकरण वितरित किए जिनकी कीमत आठ करोड़ रुपये है। यह पहल ‘हॉकी इंडिया का अभिमान हर घर हो हॉकी की पहचान’ कार्यक्रम का हिस्सा है जिसका लक्ष्य जमीनी स्तर पर खेल का विकास करना ही नहीं बल्कि वंचित तबके के बच्चों को खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित करना भी है।

Also read: Women’s Junior Asia Cup 2023 hockey: भारतीय महिला टीम की नजरें पहले जूनियर एशिया कप हॉकी खिताब पर

जमीनी स्तर पर खेल को मिलेगा बढ़ावा

सभी राज्य संघों, सदस्य इकाइयों के अलावा राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब, ध्यानचंद हॉकी अकादमी, रिपब्लिकन स्पोर्ट्स क्लब, नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर, हिम अकादमी और माता साहिब कौर हॉकी अकादमी जैसी अकादमियों को इस कार्यक्रम के तहत फायदा मिला है। राज्य और सदस्य इकाइयों ने अपने संबंधित जिलों में सामान का वितरण किया।

Also read: Hockey WC में खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय पुरुष टीम के कोच रीड ने दिया इस्तीफा

हॉकी के विकास के लिए बनेगी मजबूत नींंव

इस पहल के बारे में बात करते हुए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, ‘यह अभियान भारत में हॉकी के विकास के लिए एक मजबूत नींव बनाने के हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप है।’ उन्होंने कहा, ‘युवा खिलाड़ियों को स्तरीय हॉकी स्टिक, गेंद और खेल सुरक्षा उपकरण देकर हमारा लक्ष्य एक ऐसा वातावरण तैयार करना है जो उन्हें आगे बढ़ने और अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने में सक्षम बनाएगा।’

Advertisement
First Published - July 6, 2023 | 5:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement