facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Hockey India: हॉकी मिजोरम ने हॉकी पंजाब को हराकर क्वार्टरफाइनल स्थान पक्का किया

Advertisement

मिजोरम की टीम नॉकआउट राउंड में हॉकी मध्यप्रदेश, हॉकी महाराष्ट्र, हॉकी झारखंड, हॉकी हरियाणा, हॉकी ओडिशा और हॉकी बंगाल के साथ शामिल हो गयी।

Last Updated- March 18, 2024 | 8:47 PM IST
Hockey

हॉकी मिजोरम ने सोमवार को यहां 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2024 में हॉकी पंजाब को 4-2 से हराकर क्वार्टरफाइनल में स्थान पक्का किया। इस जीत से मिजोरम की टीम पंजाब, हिमाचल और राजस्थान से ऊपर पूल एफ में तीन मैच में तीन जीत से शीर्ष पर रही।

मिजोरम के लिए लालरिनपुई ने छठे और नौवें मिनट में दो गोल दागे जबकि कप्तान एच लालरूआटफेली ने 26वें और मारिना लालरामघाकी ने 54वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। हॉकी पंजाब के लिए तरणप्रीत कौर ने 35वें और राजविंदर कौर ने 51वें मिनट में गोल किये।

मिजोरम की टीम नॉकआउट राउंड में हॉकी मध्यप्रदेश, हॉकी महाराष्ट्र, हॉकी झारखंड, हॉकी हरियाणा, हॉकी ओडिशा और हॉकी बंगाल के साथ शामिल हो गयी। जबकि पूल जी से एक और टीम क्वार्टरफाइनल में पहुंचेगी। क्वार्टरफाइनल में मध्य प्रदेश का सामना बंगाल से, झारखंड का सामना मिजोरम से और हरियाणा का सामना ओडिशा की टीम से होगा।

महाराष्ट्र की प्रतिद्वंद्वी का फैसला मंगलवार को होगा। सोमवार को अन्य मैच में असम ने पुडुचेरी को 2-1 से हराया जबकि गोवा ने चंडीगढ़ से 2-2 से ड्रा खेला। रविवार रात को पंजाब ने हिमाचल को 8-0 से जबकि मणिपुर ने कर्नाटक को 3-0 से हराया था।

Advertisement
First Published - March 18, 2024 | 8:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement