facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hockey WC 2023: राउरकेला पर चढ़ा हॉकी का बुखार, बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित हुआ पहला अंतरराष्ट्रीय मैच

Advertisement
Last Updated- January 13, 2023 | 7:39 PM IST
birsa munda stadium
Official Website Of Hockey India

हजारों लोग शुक्रवार को यहां बिरसा मुंडा स्टेडियम में इंग्लैंड और वेल्स के बीच पुरूष हॉकी विश्व कप का शुरूआती मैच देखने पहुंचे जिससे देश में हॉकी का गढ कहे जाने वाले इस स्थान पर खेल का बुखार चढ़ चुका है।

भारत के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर रखे गये 21,000 दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम को दुनिया का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम कहा जा रहा है और राज्य की परंपरा के मुताबिक पूल डी के इस मैच को देखने के लिये दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में राउरकेला सबसे बड़ा शहर है जिसे भारतीय हॉकी का उद्गम स्थान माना जाता है जहां से 60 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी (पुरूष और महिला) निकले हैं जिसमें हॉकी इंडिया के मौजूदा अध्यक्ष दिलीप टिर्की भी शामिल हैं।

पंजाब के संसारपुर को पहले भारतीय हॉकी की नर्सरी माना जाता था लेकिन हाल के समय में इसमें गिरावट देखने को मिली है। इंग्लैंड और वेल्स के बीच मैच (शाम पांच बजे) देखने के लिये हजारों हॉकी प्रशंसक गेट पर लाइन लगाये खड़े थे जिसमें से कई इस नये नवेले स्टेडियम की झलक पाने और यहां भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय मैच को देखने आये थे।

यहां से करीब 150 किलोमीटर दूर झारसुगुडा से आये हेमंता दास ने कहा, ‘‘मैंने कलिंग स्टेडियम में मैच देखे हैं और अब मैं बिरसा मुंडा स्टेडियम में भी वैसा ही अनुभव करने जा रहा हूं। यह स्टेडियम हमारा गौरव है। यहां से कई भारतीय खिलाड़ी निकले हैं जिन्होंने देश में खेल के लिये काफी कुछ किया है। ’’

राउरकेला के एक अन्य प्रशंसक ने कहा, ‘‘मैं उनमें शामिल होना चाहता हूं जिन्होंने इस स्टेडियम में पहला मैच देखा हो इसलिये मैं इंग्लैंड बनाम वेल्स का मैच देखने जा रहा हूं जिसके बाद भारत और स्पेन का मैच देखूंगा। ’’ आयोजकों ने दावा किया है कि सभी यहां 20 मैचों के टिकट बिक्री के लिये खुलने के एक हफ्ते के अंदर ही बिक गये थे। इंग्लैंड बनाम वेल्स मैच के दौरान स्टेडियम दो तिहाई भरा हुआ था।

स्टेडियम में विश्व कप से पहले किसी भी सीनियर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं की गयी है लेकिन सभी 16 प्रतिभागी टीमों के कोच और खिलाड़ियों ने इस स्टेडियम की काफी प्रशंसा की।

Advertisement
First Published - January 13, 2023 | 7:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement