facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hockey World Cup 2023: हॉकी विश्व कप में खेल रही है कई भाइयों की जोड़ी

Advertisement
Last Updated- January 16, 2023 | 6:27 PM IST
Hockey world cup 2023

ओडिशा में चल रहे पुरूष हॉकी विश्व कप में कई टीमों में दो सगे भाई साथ में खेल रहे हैं जिससे खराब समय में उन्हें एक दूसरे का भावनात्मक सहयोग भी मिल जाता है ।

स्पेन को पिछले सप्ताह भारत ने जब पहले मैच में 2 . 0 से हराया तो उस टीम में पाउ कुनिल और पेपे कुनिल दोनों भाई साथ खेल रहे थे । वेल्स टीम में भी जेरेथ फर्लोंग और रोड्री फर्लोंग साथ खेलते हैं जिनकी टीम लगातार दूसरी हार के साथ टूर्नामेंट से लगभग बाहर ही हो गई है । भुवनेश्वर में जर्मन टीम में मैट्स और टॉम ग्रामबुश दोनों भाई है जिनकी टीम ने पहले मैच में जापान को 3 . 0 से हराया ।

पाउ ने कहा ,‘‘ परिवार का कोई साथ में अगर ऐसे बड़े टूर्नामेंट में खेल रहा है तो भावनात्मक रूप से काफी मदद मिलती है । आपके खराब समय में साथ देने के अलावा वह आत्मविश्वास भी बढाता है ।’’ पाउ और पेपे दोनों स्पेन में एक ही क्लब एटलेटिक टेरासा के लिये भी साथ खेलते हैं । उनका एक कजिन गेरार्ड क्लेप्स भी स्पेनिश टीम में है ।

पाउ ने कहा ,‘‘ मेरे पिता और मां दोनों ने हॉकी खेली । मेरे दादा ने भी हॉकी खेली । आप कह सकते हो कि हम हॉकी फैमिली हैं ।’’ उन्होंने कहा कि भारत में हॉकी खेलने का अनुभव ही अलग है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ भारत में हॉकी का स्तर ही अलग है । यहां का बुनियादी ढांचा और लोगों का खेल के लिये प्यार । यही वजह है कि भारत हॉकी में इतना अच्छा कर रहा है ।’’

Advertisement
First Published - January 16, 2023 | 6:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement