facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hockey World Cup Final: रोमांचक मैच में जर्मनी ने गत चैंपियन बेल्जियम को हरा खिताब अपने नाम किया

Advertisement
Last Updated- January 30, 2023 | 12:20 AM IST
Germany hockey team

ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए हॉकी विश्व कप के फाइनल में जर्मनी ने बेल्जियम को सडन डेथ पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

जर्मनी और बेल्जियम के बीच निर्धारित समय तक स्कोर 3-3 की बराबरी पर रहा लेकिन इसके बाद जर्मनी की टीम ने खचाखच भरे कलिंग स्टेडियम में सडन डेथ में 5-4 से जीत दर्ज की। जर्मनी के लिए नियमित समय में निकलास वेलेन (29वें मिनट), गोंजालो पेइलाट (41वें मिनट) और कप्तान मैट्स ग्रेमबुश (48वें मिनट) ने गोल दागे।

गत चैंपियन बेल्जियम की ओर से फ्लोरेंट वेन ओबेल फ्लोरेंट (10वें मिनट), टेंगास कोसिन्स (11वें मिनट) और टॉम बून (59वें मिनट) में गोल दागे। मौजूदा टूर्नामेंट में यह तीसरा मौका है जब जर्मनी ने 0-2 से पिछड़ने के बाद जीत दर्ज की जो टीम की मानसिक मजबूती और कभी हार नहीं मानने के रवैये का परिचायक है।

जर्मनी शुरू में दो गोल से थी पीछे

जर्मनी ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में भी दो गोल से पिछड़ने के बाद जीत दर्ज की थी।

जर्मनी ने इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड की बराबरी करते हुए अपने विश्व खिताब की संख्या को तीन तक पहुंचाया। जर्मनी ने इससे पहले 2002 और 2006 में भी खिताब जीते थे। पुरुष हॉकी विश्व कप में सर्वाधिक खिताब जीतने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम दर्ज है जिसने चार बार यह खिताब अपने नाम किया है।

बेल्जियम ने मैच में शानदार शुरुआत की।वेन ओबेल ने 10वें मिनट में ही मैदानी गोल दागकर बेल्जियम को बढ़त दिलाई जबकि अगले ही मिनट में कोसिन्स ने स्कोर 2-0 कर दिया। बेल्जियम के पास दूसरे क्वार्टर के पहले मिनट में स्कोर 3-0 करने का मौका था लेकिन जर्मनी के गोलकीपर एलेक्जेंडर स्टेडलर ने पेनल्टी कॉर्नर पर गॉथियर बोकार्ड के प्रयास को नाकाम किया।

जर्मनी के टॉम ग्रेमबुश ने 19वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल करने का मौका गंवाया। वेलेन ने पेनल्टी कॉर्नर वेरिएशन पर गोल दागकर जर्मनी को वापसी दिलाई। मध्यांतर के समय बेल्जियम टीम की 2-1 से आगे थी।

जर्मनी ने 40वें मिनट में बराबरी करने का मौका गंवाया लेकिन पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ पेइलाट ने अगले ही मिनट में गोल दागकर स्कोर 2-2 कर दिया। कप्तान मेट्स ग्रेमबुश ने चौथे क्वार्टर के तीसरे मिनट में जर्मनी को मैच में पहली बार बढ़त दिलाई। जब लग रहा था कि जर्मनी की टीम नियमित समय में जीत दर्ज कर लेगी तब बून ने 59वें मिनट में गोल दागकर स्कोर बराबर कर दिया।

Advertisement
First Published - January 30, 2023 | 12:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement