facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मैं अच्छी तरह से जानता हूं कि मेरी गेम कैसी है और रन कैसे बनाने हैं: सूर्यकुमार

Advertisement
Last Updated- May 10, 2023 | 2:16 PM IST
Surya kumar yadav

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के खिलाफ अपनी टीम को जीत दिलाने के बाद कहा कि वह अपने खेल को अच्छी तरह से समझते हैं और उनके लिए मैच की परिस्थितियां अभ्यास सत्र का ही विस्तार भर हैं।

सूर्यकुमार की 35 गेंदों पर 83 रन की पारी तथा नेहल बढ़ेरा के नाबाद 52 रन की मदद से मुंबई ने आरसीबी के खिलाफ छह विकेट से आसान जीत दर्ज की।

सूर्यकुमार ने मैच के बाद कहा,‘‘ मैंने नेहल से कहा कि करारे शॉट जमाओ और खाली स्थानों पर शॉट खेलो। आप मैच में जैसा खेल खेलने का इरादा रखते हैं, आपका अभ्यास भी उसी पर आधारित होता है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ मैं जानता हूं कि मुझे किस क्षेत्र में रन बनाने हैं। हम खुले में अभ्यास करते हैं। मैं अपने खेल को अच्छी तरह से जानता हूं। मैं कुछ हटकर नहीं करता हूं।’’

इस 32 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा कि आरसीबी के गेंदबाजों ने उन क्षेत्रों में गेंदबाजी करने का सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया जहां से उनके लिए बाउंड्री लगाना मुश्किल होता।

सूर्य कुमार ने कहा,‘‘ टीम की दृष्टि से यह जीत हमारे लिए बेहद जरूरी थी। मुझे खुशी है कि हमने अपना घरेलू मैच शानदार अंदाज में जीता। मेरे कहने का मतलब है कि आरसीबी के गेंदबाज भी रणनीति के साथ मैदान पर उतरे थे। उन्होंने उस क्षेत्र में गेंद डालने का प्रयास किया जहां से मैदान के उस हिस्से में शॉट लगाना पड़ता जहां बाउंड्री सबसे दूर है।’’

Advertisement
First Published - May 10, 2023 | 2:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement