facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मैकुलम से पहले इंग्लैंड के कोच पद के लिए मुझसे संपर्क किया गया था: पोंटिंग

Advertisement

पिछले साल एशेज में 0-4 की शर्मनाक हार के बाद इंग्लैंड की पुरुष टीम की संरचना में बड़े पैमाने पर बदलाव किया गया था

Last Updated- September 19, 2023 | 3:35 PM IST
Ricky Ponting

ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने खुलासा किया है कि पिछले साल ब्रैंडन मैकुलम के पदभार संभालने से पहले इंग्लैंड टेस्ट टीम के साथ कोच की भूमिका के लिए उनसे संपर्क किया गया था।

पिछले साल एशेज में 0-4 की शर्मनाक हार के बाद इंग्लैंड की पुरुष टीम की संरचना में बड़े पैमाने पर बदलाव किया गया था। क्रिस सिल्वरवुड की जगह मैकुलम और मैथ्यू मॉट को क्रमशः टेस्ट और सीमित ओवरों की टीम का कोच बनाया गया।

इस हार के बाद टेस्ट कप्तान जो रूट ने भी कप्तानी छोड़ दी, जबकि बल्लेबाजी सलाहकार ग्राहम थोर्प और टीम के प्रबंध निदेशक एशले जाइल्स को भी अपनी नौकरी गंवानी पड़ी।

पोंटिंग ने कहा कि उनसे रॉबर्ट की ने संपर्क किया था। रॉबर्ट को तब इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के पुरुष क्रिकेट के नए निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।

पोंटिंग ने ‘गुरिल्ला क्रिकेट पॉडकास्ट’ को बताया, ‘‘ मैकुलम के कार्यभार संभालने से पहले मुझसे वास्तव में पूछा गया था। रॉबर्ट ने अपना कार्यभार संभालने के बाद मुझे फोन कॉल किया था।’’

पोंटिंग इंडियन प्रीमियर लीग की टीम दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच हैं। उन्होंने उस समय पूर्णकालिक कोच बनने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था क्योंकि वह अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं।

पोंटिंग ने कहा, ‘‘ मैं अंतरराष्ट्रीय टीम के साथ पूर्णकालिक कोच की भूमिका निभाने के लिए तैयार नहीं हूं। मेरे बच्चे अभी छोटे है और मैं उनसे ज्यादा समय तक दूर नहीं रहना चाहता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ब्रैंडन (मैकुलम) की बात करें तो उनका परिवार आज ही आ रहा है। जब आपके बच्चे स्कूल में हों तो आप ज्यादा यात्रा नहीं कर सकते।’’

Advertisement
First Published - June 23, 2023 | 1:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement