facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC ने मांगी माफी, तकनीकी गड़बड़ी के कारण भारत को नंबर 1 टेस्ट टीम बताया

Advertisement
Last Updated- February 16, 2023 | 3:25 PM IST
ICC ODI World Cup Schedule

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने उस तकनीकी गड़बड़ी के लिये माफी मांगी है जिसमें बुधवार को पुरुष टेस्ट टीम रैंकिंग में भारत ने आस्ट्रेलिया को हटाकर नंबर एक स्थान हासिल कर लिया था।

हालांकि कुछ घंटों के बाद ICC ने एक और अपडेट की हुई सूची जारी की जिसमें रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम फिर से दूसरे नंबर पर खिसक गयी।

गुरुवार को हालांकि खेल की वैश्विक संचालन संस्था ने अपनी गलती स्वीकार की और एक बयान में कहा, ‘‘ICC स्वीकार करता है कि 15 फरवरी 2023 को कुछ समय के लिए भारत को तकनीकी गलती के कारण ICC की वेबसाइट पर नंबर एक टेस्ट टीम दिखा दिया गया था।’’ बयान में कहा गया, ‘‘किसी भी तरह की असुविधा के लिये हमें खेद है।’’

इसके अनुसार, ‘‘आस्ट्रेलियाई टीम जिम्बाब्वे की वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की सिरीज के बाद के ताजा अपडेट के बाद आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में टॉप पर कायम है।’’

बयान के मुताबिक, ‘‘आस्ट्रेलिया 17 जनवरी को शुक्रवार से दिल्ली में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नंबर एक टीम के तौर पर उतरेगा जिसमें उसमें 126 रेटिंग अंक हैं जिससे वह भारत के 115 अंक से 11 अंक ऊपर है।’’

इसके अनुसार, ‘‘भारत ICC विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 के फाइनल में जगह बनाने की कोशिश में जुटा है। आस्ट्रेलिया भी इसके फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में है जो सात से 11 जून तक लंदन के द ओवल में खेला जायेगा।

Advertisement
First Published - February 16, 2023 | 3:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement