facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC CEO चाहते हैं कि टेस्ट खेलने वाले अधिक देश पाकिस्तान का दौरा करें

Advertisement
Last Updated- December 21, 2022 | 4:53 PM IST

बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम के तीन मैचों के सफल दौरे से उत्साहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सीईओ ज्योफ एलार्डिस चाहते हैं कि पाकिस्तान में और अधिक टेस्ट मैच खेले जाएं। इंग्लैंड ने रावलपिंडी, मुल्तान और कराची में टेस्ट मैच खेले जिसमें बड़ी संख्या में दर्शक भी पहुंचे।

इंग्लैंड ने इन तीनों मैचों में जीत दर्ज करके श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने भी इस साल के शुरू में पाकिस्तान का दौरा किया। स्टेडियमों में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने से खेल के सबसे लंबे प्रारूप में पाकिस्तानी लोगों की दिलचस्पी का पता चलता है।

एलार्डिस ने कहा,‘‘ पाकिस्तान के प्रशंसक इस खेल को लेकर और अपनी टीम के प्रति जुनूनी है लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वे मेहमानों का स्वागत कर रहे हैं।’’ पाकिस्तान अब दो टेस्ट मैचों के लिए मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियन न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा। इस श्रृंखला का पहला मैच 26 दिसंबर से कराची में खेला जाएगा।

एलार्डिस को उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमों के दौरों के बाद आगे पाकिस्तान में टेस्ट क्रिकेट फलता फूलता रहेगा। उन्होंने कहा,‘‘ पाकिस्तान आईसीसी का महत्वपूर्ण सदस्य है। इस तरह (बनाम इंग्लैंड) की श्रृंखलाएं हो रही हैं और प्रशंसक पाकिस्तान आ रहे हैं तथा कुछ दिनों में न्यूजीलैंड टेस्ट श्रृंखला खेलने आएगा। यह सब पाकिस्तान में नियमित रूप से क्रिकेट खेले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।’’

Advertisement
First Published - December 21, 2022 | 4:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement