facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC CWC 2023: स्कॉटलैंड का कमाल, WI के बाद जिम्बाब्वे भी वर्ल्ड कप से बाहर

Advertisement

बुलवायो में स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में जिम्बाब्वे को 31 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:32 PM IST

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में एक के बाद एक उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले की ही बात थी जब वेस्टइंडीज स्कॉटलैंड से हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। आज एक और बड़ी टीम इसी स्कॉटलैंड के हाथों पटखनी खाने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। यह बड़ी टीम कोई और नहीं बल्कि जिम्बाब्वे है।

बुलवायो में स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में जिम्बाब्वे को 31 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी। मैच में स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 234/8 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में जिम्बाब्वे 41.1 ओवर में 203 रन पर ऑलआउट हो गई। स्कॉटलैंड के गेंदबाज क्रिस सोल को (33/3) की बदौतल उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया।

पॉइंट टेबल का समीकरण:

श्रीलंका 4 मैचों में 8 पॉइंट के साथ पहले से ही क्वालीफाई कर चुकी है। जिम्बाब्वे पर जीत के साथ ही स्कॉटलैंड के 6 अंक हो गए हैं और नेट रन रेट के आधार पर वे दूसरे नंबर पर हैं। हालांकि, वे क्वालिफाई करेंगे कि नहीं यह नीदरलैंड के खिलाफ उनके मैच के बाद तय होगा। नीदरलैंड को अगर फाइनल में पहुंचना है, तो उन्हें अच्छे नेट रन रेट से स्कॉटलैंड को हराना होगा।

क्योंकि अभी उनके 4 अंक हैं और जीतने के बाद वह स्कॉटलैंड की बराबरी ही कर पाएंगे। ऐसे में कौन फाइनल में जाएगा यह नेट रन रेट से तय होगा। वहीं, अगर स्कॉटलैंड जीती तो वे डायरेक्ट फाइनल में प्रवेश करते हुए क्वालिफाई कर जाएंगे।

गौरतलब है कि इस बार वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 8 टीमें डायरेक्ट क्वालिफाई कर गई हैं। फाइनल खेलने वाली दो टीमें क्वालिफायर से ली जाएंगी।

Advertisement
First Published - July 4, 2023 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement