facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC Players of the Month: ब्रुक, गार्डनर दिसंबर 2022 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए

Advertisement
Last Updated- January 10, 2023 | 4:46 PM IST
Harry Brooke

इंग्लैंड को पाकिस्तान में टेस्ट श्रृंखला में ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले हैरी ब्रुक मंगलवार को पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के महीने के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुने गये।

वहीं, महिलाओं में यह खिताब ऑस्ट्रेलिया की एशलेग गार्डनर ने जीता। उन्होंने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में गेंद और बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया था। वह इस दमदार प्रदर्शन के बूते हरफनमौला खिलाड़ियों की रैंकिंग में शीर्ष पर भी पहुंची। ऑस्ट्रेलिया ने इस श्रृंखला को 4-1 से जीता था।

दोनों खिलाड़ियों को मीडिया प्रतिनिधियों, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल खिलाड़ियों, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और आईसीसी की वेबसाइट पर पंजीकृत प्रशंसकों के द्वारा किये गये वैश्विक मतदान के आधार पर चुना गया।

पाकिस्तान में इंग्लैंड ने तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 3-0 की शानदार जीत दर्ज की और ब्रुक ने हर मैच में शतकीय पारी खेली। रावलपिंडी में उन्होंने 153 और 87 रन बनाने के बाद मुल्तान में 108 और कराची में 111 रन की यादगार पारी खेली।

ब्रुक की तरह गार्डनर ने भी पहली बार इस खिताब को अपने नाम किया है। उन्होंने भारत के खिलाफ 166.66 की स्ट्राइक रेट से 115 रन बनाये और 18.28 की औसत से सात विकेट चटकाये।

यह भी पढ़े ; वेंकटेश प्रसाद ने टीम सिलेक्शन पर उठाये सवाल, कहा- एक्स फैक्टर बाहर और औसत खिलाड़ी टीम में बरकरार

Advertisement
First Published - January 10, 2023 | 4:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement