facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC Rankings: भारत तीसरे स्थान पर खिसका, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर बरकरार

Advertisement
Last Updated- May 11, 2023 | 4:04 PM IST
India Squad For World Cup 2023: 15-member Team India announced, Rahul and Ishaan both in the team

भारत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की गुरुवार को जारी नवीनतम रैंकिंग में पाकिस्तान के बाद तीसरे स्थान पर खिसक गया जबकि ऑस्ट्रेलिया पहले पायदान पर बरकरार है।

रैंकिंग में वार्षिक अपडेट के बाद पांच बार के विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी रेटिंग में पांच अंक का सुधार किया। टीम के नाम अब 118 रेटिंग अंक हैं। पाकिस्तान 116 रेटिंग अंक के साथ दूसरे और भारत 115 रेटिंग अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।

आईसीसी की विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘ वार्षिक अपडेट से पहले ऑस्ट्रेलिया 113 अंक के साथ शीर्ष पर था और दशमलव के अंतर में भारत दूसरे स्थान पर था। पाकिस्तान 112 अंक के साथ तीसरे स्थान पर था लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के चौथे एकदिवसीय में जीत के बाद वह कुछ समय के लिए शीर्ष पर पहुंचा था।’’

पाकिस्तान अगर पांचवें एकदिवसीय मैच को जीत लेता तो वह तालिका में शीर्ष पर बरकरार रहता लेकिन न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले को जीत कर उसे सूपड़ा साफ करने से रोक दिया।

आईसीसी की वार्षिक रैंकिंग में मई 2020 से पूरी हुई सभी एकदिवसीय श्रृंखलाओं को शामिल किया गया है। इसमें मई 2022 से पहले पूरी हुई श्रृंखलाओं के लिए 50 अंक प्रतिशत दिये गये हैं जबकि इसके बाद की सभी श्रृंखलाओं को 100 अंक प्रतिशत दिये गये हैं।

आईसीसी ने कहा,‘‘ इसका मतलब यह हुआ कि पाकिस्तान की इंग्लैंड के खिलाफ 0-4 की हार के अंक को इस रैंकिंग से हटा दिया गया जबकि 2021 में इसी टीम के खिलाफ मिली 0-3 की शिकस्त का 50 प्रतिशत रेटिंग अंक ही गणना में आया।’’

भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-2 की हार का खामियाजा इस रैंकिंग में भुगतना पड़ा। न्यूजीलैंड (104) इस रैंकिंग में चौथे जबकि इंग्लैंड 10 रेटिंग अंक के नुकसान के साथ पांचवें स्थान पर है। उसके नाम 101 रेटिंग अंक है।

अफगानिस्तान बड़ी छलांग लगाते हुए श्रीलंका (नौवा स्थान) और वेस्टइंडीज (10वां स्थान) को पछाड़ कर आठवें स्थान पर आ गया। दक्षिण अफ्रीका छठे और बांग्लादेश सातवें स्थान पर है।

Advertisement
First Published - May 11, 2023 | 4:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement