facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC Rankings : राशिद खान को पछाड़ भारत के रवि बिश्नोई बने नंबर एक T20 गेंदबाज

Advertisement

भारत को T20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में आस्ट्रेलिया पर 4-1 से जीत दिलाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पर बरकरार

Last Updated- December 06, 2023 | 4:51 PM IST
ICC Rankings: India's Ravi Bishnoi becomes number one T20 bowler by defeating Rashid Khan

ICC Rankings : भारत के युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई हाल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन की बदौलत पांच पायदान की छलांग लगाकर बुधवार को ICC आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) T20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप स्थान पर काबिज हो गये।

बिश्नोई के हैं 699 रेटिंग अंक

बिश्नोई ने हाल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ समाप्त हुई सीरीज में पांच मैच में नौ विकेट झटके थे। तेईस वर्षीय बिश्नोई के 699 रेटिंग अंक हैं, उन्होंने इस तरह पांच पायदान के फायदे से अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान (692 अंक) को टॉप से हटा दिया।

Also read: वेस्टइंडीज का क्रिकेट में फिर से शुरू होने वाला है स्वर्ण युग, ये बात दे रही संकेत

वानिंदु हसारंगा और आदिल राशिद संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर

श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसारंगा और इंग्लैंड के आदिल राशिद संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं और दोनों के 679 अंक हैं। श्रीलंका के महीश तीक्षणा (677 अंक) टॉप पांच गेंदबाजों में शामिल हैं। बिश्नोई खेल के इस छोटे प्रारूप में टॉप 10 में काबिज एकमात्र गेंदबाज हैं जबकि अक्षर पटेल नौ पायदान की छलांग से 18वें स्थान पर पहुंच गये।

सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पर

भारत को T20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में आस्ट्रेलिया पर 4-1 से जीत दिलाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पर बरकरार हैं जबकि सलामी बल्लेबाज रूतुराज गायकवाड़ एक पायदान खिसककर सातवें स्थान पर पहुंच गये। हार्दिक पंड्या ने आल राउंडर खिलाड़ियों की सूची में तीसरा स्थान बरकरार रखा है जबकि वह चोट के कारण आस्ट्रेलिय के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाये थे।

Advertisement
First Published - December 6, 2023 | 4:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement