facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC Rankings : रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या की आईसीसी वनडे रैंकिंग में सुधार

Advertisement
Last Updated- March 29, 2023 | 4:51 PM IST
Hardik Pandya

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की बुधवार को जारी नवीनतम एकदिवसीय रैंकिंग में एक स्थान के सुधार के साथ आठवें जबकि हरफनमौला हार्दिक पंड्या गेंदबाजों की सूची में 10 स्थान के सुधार के साथ 76वें पायदान पर पहुंच गये।

इस सूची में शुभमन गिल नंबर पांच पर भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बने हुए हैं, जबकि विराट कोहली सातवें स्थान पर हैं। बल्लेबाजों की सूची में पाकिस्तान के बाबर आजम शीर्ष स्थान पर है।

गेंदबाजों की सूची में मोहम्मद सिराज तीसरे नंबर है। वह  शीर्ष 10 गेंदबाजों की सूची में एकमात्र भारतीय हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड शीर्ष पर हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जम्पा भारत के खिलाफ चेन्नई एकदिवसीय में 45 रन पर चार विकेट लेने के बाद तीन स्थान के सुधार के साथ करियर के सर्वश्रेष्ठ छठे पायदान पर पहुंच गये है।

इस श्रृंखला के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये मिशेल मार्श चार स्थान के सुधार के साथ बल्लेबाजों की सूची में 51वें स्थान पर पहुंच गये। उन्होंने तीन मैचों की श्रृंखला में 194 रन बनाये।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में पाकिस्तान के खिलाफ 2-1 से श्रृंखला जीतने के दौरान शानदार गेंदबाजी करने वाले राशिद खान इस प्रारूप के शीर्ष गेंदबाज बन गये है। उन्होंने श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा को पीछे छोड़ा।

राशिद ने इस श्रृंखला के हर मैच में विकेट चटकाये। उन्होंने इस दौरान 12 ओवर में सिर्फ 62 रन खर्च किये। टीम में उनके साथी स्पिनर मुजीब उर रहमान ने भी दो स्थान का सुधार किया। श्रृंखला के पहले और तीसरे मैच में दो-दो विकेट लेने वाले मुजीब आठवें स्थान पर आ गये है।

Advertisement
First Published - March 29, 2023 | 4:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement