facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC Rankings : शुभमन गिल वनडे रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर पहुंचे, कोहली भी एक पायदान के फायदे से सातवें स्थान पर

Advertisement
Last Updated- April 05, 2023 | 5:49 PM IST

भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल बुधवार को जारी ताजा आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) वनडे खिलाड़ी रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर पहुंच गये।

गिल के अलावा विराट कोहली और रोहित शर्मा भी शीर्ष 10 में शामिल हैं। कोहली भी एक पायदान के फायदे से सातवें स्थान पर पहुंच गये जबकि रोहित बल्लेबाजों की रैंकिंग में आठवें स्थान पर बरकरार हैं जिसमें पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम शीर्ष पर काबिज हैं।

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज शीर्ष 10 में बरकरार हैं, वह सूची में शामिल एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं। वह आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट के बाद तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।

दक्षिण अफ्रीका के ऐडन मार्कराम 13 पायदान के फायदे से बल्लेबाजी सूची में 41वें स्थान पर और आल राउंडर सूची में 16 पायदान के लाभ से 32वें नंबर पर पहुंच गये हैं। दक्षिण अफ्रीका ने जोहानिसबर्ग में तीन मैच की श्रृंखला में नीदरलैंड को 2-0 से मात दी थी।

न्यूजीलैंड के हेनरी निकोल्स बल्लेबाजी सूची में दो पायदान के फायदे से 69वें स्थान पर पहुंच गये। वहीं टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव ने भी बल्लेबाजी सूची में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है जबकि हार्दिक पंड्या आल राउंडर सूची में अपने दूसरे स्थान पर कायम हैं।

बांग्लादेश के लिटन दास एक स्थान के फायदे से 21वें नंबर पर पहुच गये जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। गेंदबाजी सूची में महीश तीक्ष्णा तीन पायदान के लाभ से 10वें जबकि बांग्लादेश के तास्किन अहमद तीन पायदान के फायदे से 36वें स्थान पर पहुंच गये।

Advertisement
First Published - April 5, 2023 | 5:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement