facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC Rankings: टीम इंडिया सभी फॉर्मेंट में नंबर 1, अश्विन टेस्ट गेंदबाजों में दूसरे स्थान पर

Advertisement
Last Updated- February 15, 2023 | 7:42 PM IST
India Squad For World Cup 2023: 15-member Team India announced, Rahul and Ishaan both in the team

भारत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर खेल के तीनों प्रारूपों में नंबर एक टीम बन गया। बॉर्डर गावस्कर टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया पर पारी और 132 रन की जीत से भारतीय टीम ने शीर्ष रैंकिंग हासिल की जबकि पैट कमिंस के टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई।

भारत पहले से ही टी20 प्रारूप की शीर्ष टीम है जबकि पिछले महीने न्यूजीलैंड को एकदिवसीय श्रृंखला में 3-0 से हराकर टीम ने 50 ओवर प्रारूप के रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था। भारत (115) टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया (111) से चार रेटिंग अंक आगे है और शुक्रवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में जीत से न केवल उसका शीर्ष स्थान मजबूत होगा बल्कि उसे लगातार दूसरे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में प्रवेश करने में भी मदद मिलेगी। फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 3-1 या 3-0 से जीतनी होगी।

व्यक्तिगत रैंकिंग में भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन नागपुर में खेले गये शुरुआती टेस्ट में आठ विकेट चटकाने के बाद पुरुष टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए तो वहीं घुटने की चोट के कारण लगभग पांच महीने बाद टीम में वापसी करने वाले बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जडेजा अपने हरफनमौला खेल के बूते इस मुकाबले में मैन ऑफ द मैच बने थे।

अश्विन और जडेजा की जोड़ी ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में 15 विकेट झटके थे जिसे भारत ने तीन दिन के अंदर जीता था। अश्विन ने दूसरी पारी में 37 रन देकर पांच विकेट जबकि पहली पारी में 42 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे। 36 साल का यह गेंदबाज रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस से 21 रेटिंग अंक पीछे है।

जडेजा ने मैच के पहली पारी में 47 रन देकर पांच जबकि दूसरी पारी में 34 रन देकर दो विकेट लिये थे। भारत के अन्य गेंदबाजों में चोट के कारण पिछले साल सितंबर से टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रैंकिंग में पांचवें स्थान पर है।

बल्लेबाजों की सूची में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को नागपुर में शतकीय पारी खेलने का फायदा हुआ और वह 10वें से आठवें पायदान पर पहुंच गये हैं। कार दुर्घटना के कारण टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत रैंकिंग में शीर्ष भारतीय खिलाड़ी है। वह सातवें स्थान पर हैं।

यह भी पढ़ें : ICC Ranking: टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में अश्विन दूसरे स्थान पर, जडेजा ने भी लगाई लंबी छलांग

इसके विपरीत ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और उस्मान ख्वाजा को दो बार सस्ते में आउट होने की कीमत चुकानी पड़ी। वार्नर एक और 10 रन की पारी खेलने के बाद छह पायदान नीचे 20वें स्थान पर आ गए हैं, जबकि ख्वाजा पहले टेस्ट में केवल एक और पांच रन बनाकर दो पायदान नीचे 10वें स्थान पर खिसक गये हैं।

मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी शीर्ष दो स्थान पर काबिज है जबकि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम तीसरे स्थान पर हैं। भारत के हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में छह स्थान की छलांग लगाकर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने शुरुआती टेस्ट में 84 रन की पारी खेली जो इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर है।

Advertisement
First Published - February 15, 2023 | 7:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement