facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC ने गाबा की पिच को औसत से कमतर आंका

Advertisement
Last Updated- December 20, 2022 | 4:40 PM IST
cricket pitch

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट क्रिकेट मैच दो दिन के अंदर समाप्त होने के बाद मंगलवार को गाबा की पिच को औसत से कम रेटिंग दी। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच छह विकेट से जीता।

दक्षिण अफ्रीका की टीम दो पारियों में 152 और 99 रन ही बना पाई। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 218 रन बनाए थे। आईसीसी मैच रेफरी रिची रिचर्ड्सन ने कहा,‘ कुल मिलाकर इस टेस्ट मैच के लिए गाबा की पिच गेंदबाजों को कुछ अधिक ही मदद पहुंचा रही थी। इसमें अतिरिक्त उछाल थी और इसमें कभी-कभी अत्यधिक सीम मूवमेंट दिखाई दिया।’

उन्होंने कहा,‘ दूसरे दिन कुछ गेंदें नीची रह रही थी जिससे बल्लेबाजों के लिए साझेदारी निभाना मुश्किल हो रहा था। आईसीसी के दिशानिर्देशों के अनुसार मुझे यह पिच औसत से कमतर लगी क्योंकि इसमें बल्ले और गेंद के बीच समान मुकाबला देखने को नहीं मिला।’ रिचर्डसन की रिपोर्ट क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को भेज दी गई है। दोनों टीम के बीच तीन मैचों की श्रृंखला का दूसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा।

Advertisement
First Published - December 20, 2022 | 4:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement