facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC T20 Rankings: आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप पर सूर्यकुमार, गिल कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर

Advertisement
Last Updated- February 08, 2023 | 3:50 PM IST
Suryakumar Yadav

भारत के सूर्यकुमार यादव ICC T20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पर बने हुए हैं जबकि शुभमन गिल कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 30वीं रैंकिंग पर पहुंच गए।

सूर्य 906 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर हैं । वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में शतक जमाने वाले गिल कैरियर की टॉप रैंकिंग पर हैं । खेल के तीनों प्रारूपों में शतक जमा चुके गिल वनडे में छठे और टेस्ट में 62वें स्थान पर हैं । विराट कोहली एक पायदान गिरकर 15वें स्थान पर है जबकि केएल राहुल दो पायदान नीचे 27वें और कप्तान रोहित शर्मा 29वें स्थान पर हैं ।

ईशान किशन तीन पायदान नीचे खिसककर 48वें स्थान पर हैं । T20 गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष दस में कोई भारतीय नहीं है । बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह आठ पायदान चढकर कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 13वीं रैंकिंग पर हैं।

भुवनेश्वर कुमार एक पायदान गिरकर 21वें स्थान पर हैं । रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल क्रमश: 29वें और 30वें स्थान पर बने हुए हैं । हरफनमौला हार्दिक पंड्या बल्लेबाजों में 50वें और गेंदबाजों में 66वें से 46वें स्थान पर आ गए । हरफनमौलाओं में वह बांग्लादेश के शाकिब अल हसन के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

Advertisement
First Published - February 8, 2023 | 3:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement