facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC Test Ranking: अश्विन टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप पर, लाबुशेन को पछाड़कर नंबर एक बल्लेबाज बने रूट

Advertisement

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक पायदान नीचे 14वें स्थान पर खिसक गए हैं जबकि कप्तान रोहित शर्मा 12वें स्थान पर हैं।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:36 PM IST
ICC Test Ranking: Ashwin tops Test bowlers' rankings, Root becomes number one batsman overtaking Labushen

भारत के टॉप ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा जबकि इंग्लैंड के जो रूट ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन को पछाड़कर दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बन गए।

जसप्रीत बुमराह आठवें और रविंद्र जडेजा नौवें स्थान पर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिए भारत की अंतिम एकादश में जगह बनाने में नाकाम रहे अश्विन 860 अंक के साथ दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बने हुए हैं। उनके बाद इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन 829 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। भारतीय गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह (772) और रविंद्र जडेजा (765) क्रमश: आठवें और नौवें स्थान पर बरकरार हैं।

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 14वें स्थान पर

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक पायदान नीचे 14वें स्थान पर खिसक गए हैं जबकि कप्तान रोहित शर्मा 12वें स्थान पर हैं। चेतेश्वर पुजारा 25वें स्थान पर बने हुए हैं जबकि अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर एक-एक पायदान ऊपर चढ़कर क्रमश: 36वें और 37वें स्थान पर हैं।

टॉप 10 में शामिल एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं ऋषभ पंत

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टॉप 10 में शामिल एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं। वह 10वें स्थान पर हैं। बल्लेबाजों की रैंकिंग में रूट पांच स्थान की छलांग के साथ लाबुशेन को पछाड़कर नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के इंग्लैंड को एजबस्टन में रोमांचक पहले टेस्ट में दो विकेट से हराकर पांच टेस्ट की एशेज में 1-0 की बढ़त बनाने के एक दिन बाद रैंकिंग में बदलाव आया है।

नंबर एक बल्लेबाज बने रूट

रूट ने इंग्लैंड की पहली पारी में 118 और दूसरी पारी में 46 रन बनाए जबकि लाबुशेन दोनों पारियों में बल्ले से छाप छोड़ने में नाकाम रहे। इंग्लैंड के खिलाफ शून्य और 13 रन बनाने वाले लाबुशेन तीसरे स्थान पर खिसक गए। न्यूजीलैड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन दो स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर आ गए।

टॉप छह बल्लेबाजों के बीच सिर्फ 26 रेटिंग अंक का अंतर

ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड (एक पायदान नीचे चौथे स्थान पर) और स्टीव स्मिथ (चार स्थान गिरकर छठे स्थान पर) भी नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज बनने की दौड़ में पिछड़ गए हैं। हालांकि टॉप छह बल्लेबाजों के बीच सिर्फ 26 रेटिंग अंक का अंतर है। गेंदबाजों में दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबादा ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (824) को पछाड़कर 825 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

Advertisement
First Published - June 21, 2023 | 4:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement