facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC Test Ranking: रहाणे और शार्दुल की रैंकिंग में सुधार, अश्विन गेंदबाजों में टॉप पर बरकरार

Advertisement

विशेष उपलब्धि के तहत ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाज रैंकिंग में शीर्ष तीन स्थान पर काबिज हो गए हैं।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:37 PM IST
ICC Test Ranking: Ashwin tops Test bowlers' rankings, Root becomes number one batsman overtaking Labushen

भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करने वाले अजिंक्य रहाणे बुधवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की नवीनतम रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में 37वें जबकि शार्दुल ठाकुर 94वें स्थान पर पहुंच गए। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल की अंतिम एकादश में जगह नहीं बना पाने के बावजूद अश्विन टेस्ट गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर चल रहे हैं।

विशेष उपलब्धि के तहत ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाज रैंकिंग में शीर्ष तीन स्थान पर काबिज हो गए हैं। मार्नस लाबुशेन शीर्ष पर चल रहे हैं जबकि द ओवल में भारत के खिलाफ WTC फाइनल में जीत के दौरान शतक जड़ने वाले स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड अगले दो स्थान पर हैं। WTC फाइनल में भारत की 209 रन की शिकस्त के बावजूद रहाणे 89 और 46 रन की पारियों की मदद से 37वें स्थान पर वापसी करने में सफल रहे।

पहली पारी में अर्धशतक जड़ने वाले शार्दुल को छह स्थान का फायदा हुआ है। कार दुर्घटना में घायल होने के बाद उबर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 10वें स्थान के साथ भारतीय बल्लेबाजों के बीच शीर्ष पर हैं। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रमश: 12वें और 13वें स्थान पर बने हुए हैं। अनुभवी ऑफ स्पिनर अश्विन शीर्ष रैंकिंग वाले टेस्ट गेंदबाज बने हुए हैं। उनके साथी स्पिनर रविंद्र जडेजा नौवें स्थान पर हैं।

पिछला टेस्ट जुलाई 2022 में खेलने वाले चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दो स्थान के नुकसान से आठवें स्थान पर हैं। लाबुशेन 903 रेटिंग अंक के साथ बल्लेबाजी सूची में शीर्ष पर हैं। स्मिथ भारत के खिलाफ 121 और 34 रन की पारियां खेलने के बाद एक स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

WTC फाइनल में शतक जड़ने वाले हेड 163 और 18 की पारियों की मदद से तीन स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। दूसरे स्थान के लिए दौड़ हालांकि काफी करीबी है। स्मिथ के 885 जबकि हेड के 884 और चौथे स्थान पर मौजूद न्यूजीलैंड के केन विलियमसन के 883 अंक हैं।

एक ही टीम के तीन बल्लेबाजों का शीर्ष तीन पर होना बहुत कम देखने को मिलता है। टेस्ट रैंकिंग में ऐसा पिछली बार 1984 में हुआ था जब वेस्टइंडीज के गोर्डन ग्रीनिज (810 अंक), क्लाइव लॉयड (787 अंक) और लैरी गोम्स (773 अंक) शीर्ष तीन स्थान पर जगह बनाने में सफल रहे थे।

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स कैरी भी 11 स्थान के फायदे से 36वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 48 और नाबाद 66 रन की पारी खेली थी। गेंदबाजों की सूची में स्पिनर नाथन लियोन दो स्थान के फायदे से छठे जबकि तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड पांच स्थान के फायदे से 36वें स्थान पर हैं।

Advertisement
First Published - June 14, 2023 | 4:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement