facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC Test Rankings: टीम इंडिया को झटका, भारत से छिना नंबर-1 का ताज, इस टीम ने मारी बाजी

Advertisement

आस्ट्रेलिया ने अपनी सरजमीं पर चल रही तीन मैच की श्रृंखला में पाकिस्तान पर 2-0 की अजेय बढ़त बनायी हुई है

Last Updated- January 05, 2024 | 4:37 PM IST
team India
Team India (File Photo)

केपटाउन में सात विकेट की जीत से दक्षिण अफ्रीका से दो मैच की श्रृंखला ड्रा कराने के बावजूद भारत को शुक्रवार को जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में आस्ट्रेलिया ने शीर्ष स्थान से हटा दिया।

आस्ट्रेलिया ने अपनी सरजमीं पर चल रही तीन मैच की श्रृंखला में पाकिस्तान पर 2-0 की अजेय बढ़त बनायी हुई है जिसकी मदद से टीम रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचने में सफल रही। श्रृंखला का तीसरा मैच सिडनी में खेला जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘आस्ट्रेलिया को पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू मैदान पर चल रही श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर नंबर एक टेस्ट टीम बनने में मदद की। पिछली बार आस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी फाइनल की जीत के बाद थोड़े समय के लिये शीर्ष पर रहा था। ’’ रैंकिंग में पिछले अपडेट में भारत के पास आस्ट्रेलिया के साथ 118 रेटिंग अंक बराबर होने के बावजूद ज्यादा अंक थे। लेकिन दक्षिण अफ्रीका से दो मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर रहने के कारण भारतीय टीम आस्ट्रेलिया से पिछड़ गयी।

आईसीसी ने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर होने और आस्ट्रेलिया के पाकिस्तान के खिलाफ दो मैच में जीत से पैट कमिंस की टीम टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गयी। विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘यह आस्ट्रेलिया के लिए साल की ताजा उपलब्धि है, उसने आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में और आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप में जीत हासिल की थी। ’’

भारत हालांकि न्यूलैंड्स में जीत के बाद चार टेस्ट में 54.16 प्रतिशत अंक के साथ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक तालिका में शीर्ष पर है। इन चार टेस्ट में दो जीत, एक हार और एक ड्रा शामिल है।

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में दक्षिण अफ्रीका दूसरे, न्यूजीलैंड तीसरे और आस्ट्रेलिया चौथे स्थान पर है। प्रत्येक टीम के 50 प्रतिशत अंक हैं।

आईसीसी ने साथ ही कहा, ‘‘आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच चल रहा तीसरा टेस्ट तथा भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली पांच मैच की टेस्ट श्रृंखला से टेस्ट टीम रैंकिंग में और बदलाव होगा जिसमें महत्वपूर्ण आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक और शीर्ष स्थान भी शामिल हैं। ’’

Advertisement
First Published - January 5, 2024 | 4:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement