facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आईसीसी ने T20 World Cup के लिये सान फ्रांसिस्को, लास एंजिल्स, टेक्सास का मुआयना किया

Advertisement
Last Updated- January 18, 2023 | 3:51 PM IST
ICC T20

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की स्थल मुआयना टीम ने 2024 टी20 विश्व कप के लिये ऑकलैंड, फ्लोरिडा और लॉस एंजिल्स जैसे कुछ शहरों का दौरा किया जिसका आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज क्रिकेट द्वारा संयुक्त रूप से किया जायेगा। अमेरिका क्रिकेट अध्यक्ष अतुल राय ने यह जानकारी दी।

आईसीसी टूर्नामेंट का सबसे बड़ा ‘बॉक्स ऑफिस’ मुकाबला ‘‘भारत बनाम पाकिस्तान’’ दोनों टीमों के दर्शकों की संख्या को देखते हुए वेस्टइंडीज में नहीं अमेरिका के होने की संभावना है।

राय ने पीटीआई को दिये साक्षात्कार में कहा, ‘‘भारत के वेस्टइंडीज के खिलाफ फ्लोरिडा में मुकाबले को मिली प्रतिक्रिया को देखते हुए इसे अमेरिका में कराया जायेगा। भारत के इस मैच के सारे टिकट बिक गये थे।’’

अमेरिका में 2024 वैश्विक टूर्नामेंट इस तरह का पहला टूर्नामेंट होगा जबकि कैरेबियाई देशों में पहले भी 50 ओवर (2007) और एक टी20 विश्व कप आयोजित किया जा चुका है।

राय ने कहा, ‘‘क्रिस टेटले की अध्यक्षता वाली आईसीसी टूर्नामेंट की टीम ने मई में दौरा किया जिसमें उन्होंने विभिन्न शहरों में काफी मैदानों का मुआयना किया। कुछ हफ्ते पहले (दिसंबर) में वे फिर आये और उन्होंने स्थलों का दौरा किया। ’’

Advertisement
First Published - January 18, 2023 | 3:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement