facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC WC Qualifier 2023: वेस्टइंडीज के बाहर होने के बाद श्रीलंका, जिम्बाब्वे रेस में आगे

Advertisement

टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहा श्रीलंका रविवार को अगर यहां जिंबाब्वे को हरा देता है तो विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लेगा।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:32 PM IST
West Indies

दो बार के विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज के बाहर होने के बाद जिंबाब्वे में चल रहे क्वालीफायर टूर्नामेंट के जरिए अब भी चार टीमों के पास भारत में इस साल होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने का मौका है।

श्रीलंका, जिंबाब्वे, स्कॉटलैड और नीदरलैंड की टीम पांच अक्टूबर से भारत में शुरू होने वाले 50 ओवर के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने वाली दो टीमों की दौड़ में शामिल हैं। श्रीलंका के सुपर सिक्स के तीन मैच में छह अंक हैं। टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहा श्रीलंका रविवार को अगर यहां जिंबाब्वे को हरा देता है तो विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लेगा।

जिंबाब्वे के खिलाफ हार के बावजूद श्रीलंका की टीम के पास सात जुलाई को अपने अंतिम सुपर सिक्स मैच में वेस्टइंडीज को हराकर विश्व कप में जगह बनाने का मौका होगा। श्रीलंका का नेट रन रेट (1.832) भी काफी अच्छा है।

जिंबाब्वे के भी तीन मैच में छह अंक है और उसने श्रीलंका के समान अपने सभी मुकाबले जीते हैं। टीम का नेट रन रेट (0.752) काफी अच्छा नहीं है और श्रीलंका के खिलाफ जीत के बावजूद जिंबाब्वे की विश्व कप में जगह बनाने की राह आसान नहीं होगी। अपने अंतिम मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ हार जिंबाब्वे को टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है। स्कॉटलैंड के तीन मैच में चार अंक हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत से टीम की क्वालीफाई करने की उम्मीदें बढ़ी हैं। टीम अगर अपने बाकी बचे दोनों मैच जीत लेती है और श्रीलंका की टीम जिंबाब्वे को हरा देती है तो स्कॉटलैंड की टीम क्वालीफाई कर जाएगी। अगर जिंबाब्वे की टीम इस मुकाबले को जीत लेती है तो श्रीलंका, स्कॉटलैंड और जिंबाब्वे के आठ-आठ अंक हो सकते हैं। ऐसे में नेट रन रेट काफी मायने रखेगा।

स्कॉटलैंड का नेट रन रेट 0.188 है और उसे मंगलवार को जिंबाब्वे के खिलाफ अपने अगले मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

नीदरलैंड के तीन मैच में दो अंक हैं और विश्व कप में जगह बनाने के लिए उसे ओमान और स्कॉटलैंड के खिलाफ अपने बाकी बचे दो मैच में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। नीदरलैंड की टीम चाहेगी कि श्रीलंका क्वालीफाई कर ले जिससे कि दूसरे स्थान के लिए मुकाबला उनके, जिंबाब्वे और स्कॉटलैंड के बीच होगा। चार टीम के बीच नीदरलैंड का नेट रन रेट (माइनस 0.560) सबसे कम है।

Advertisement
First Published - July 2, 2023 | 2:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement