facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC World Cup 2023: श्रेयस के नहीं होने पर तिलक वर्मा को चौथे नंबर पर उतारने के पक्ष में गांगुली

Advertisement

गांगुली ने कहा, ‘तिलक बेहतरीन युवा क्रिकेटर है । उसके पास ज्यादा अनुभव नहीं है लेकिन वह मायने नहीं रखता

Last Updated- September 19, 2023 | 3:05 PM IST
Sourav Ganguly

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने शुक्रवार को कहा कि अगर ICC विश्व कप 2023 में श्रेयस अय्यर उपलब्ध नहीं होते हैं तो भारत को चौथे नंबर पर बायें हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा को उतारना चाहिये । श्रेयस कमर की सर्जरी के बाद एनसीए में रिहैबिलिटेशन करा रहे हैं।

गांगुली ने यहां एक प्रचार कार्यक्रम से इतर कहा, ‘किसने कहा है कि हमारे पास चौथे नंबर के लिये विकल्प नहीं है । हमारे पास अनेक बल्लेबाज हैं जो इस क्रम पर खेल सकते हैं । मेरी सोच अलग है , मैं अलग ढंग से देखता हूं ।यह बेहतरीन टीम है।’ उन्होंने कहा, ‘तिलक वर्मा भी एक विकल्प है चूंकि वह खब्बू बल्लेबाज है।’

वर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 क्रिकेट में पदार्पण करके 22 गेंद में 39 रन बनाये और अगले दो मैचों में 51 तथा नाबाद 49 रन की पारी खेली।

गांगुली ने कहा, ‘तिलक बेहतरीन युवा क्रिकेटर है । उसके पास ज्यादा अनुभव नहीं है लेकिन वह मायने नहीं रखता । मैं यशस्वी जायसवाल को भी शीर्षक्रम में देखना चाहता हूं । उसमें अपार प्रतिभा है और वह बेखौफ खेलता है। यह बेहतरीन टीम है।’

उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण होना चाहिये । उन्होंने कहा, ‘टीम में अनुभवी और जायसवाल, वर्मा, ईशान किशन जैसे युवा खिलाड़ी होने चाहिये । वे मैदान पर जाकर बेखौफ खेल सकते हैं । राहुल (द्रविड़), रोहित और चयनकर्ताओं के पास कई विकल्प हैं । उन्हें बस तलाशकर सर्वश्रेष्ठ एकादश चुननी है।’

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लंबे समय तक चोट के कारण बाहर रहने के बाद आयरलैंड के खिलाफ श्रृंखला में वापसी कर रहे हैं।

गांगुली ने कहा, ‘मैने एनसीए में कुछ खिलाड़ियों से बात की है और उनका कहना है कि बुमराह सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में है । वह 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहा है । यह भारतीय क्रिकेट के लिये अच्छी खबर है।’

Advertisement
First Published - August 18, 2023 | 7:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement