facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC World Cup 2023 Schedule: 15 अक्टूबर को पाकिस्तान से टक्कर, जानें टीम इंडिया का शेड्यूल!

Advertisement

शुरूआती ड्राफ्ट के अनुसार टूर्नामेंट पांच अक्टूबर को शुरू होगा जिसमें मौजूदा चैम्पियन इंग्लैंड का सामना पिछले उपविजेता न्यूजीलैंड से अहमदाबाद में होगा।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:37 PM IST
India Squad For World Cup 2023: 15-member Team India announced, Rahul and Ishaan both in the team

भारतीय टीम वनडे विश्व कप में अपने अभियान का आगाज आठ अक्टूबर को आस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में करेगी जबकि एक सप्ताह बाद पाकिस्तान के खिलाफ मैच अहमदाबाद में होगा। BCCI के कार्यक्रम के ड्राफ्ट में यह जानकारी दी गई ।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने सोमवार को लिखा, ‘BCCI ने कार्यक्रम का ड्राफ्ट ICC को भेजा है जिसने प्रतिभागी देशों के पास फीडबैक के लिये इसे भेज दिया है। अंतिम कार्यक्रम की घोषणा अगले सप्ताह की जायेगी।’ शुरूआती ड्राफ्ट के अनुसार टूर्नामेंट पांच अक्टूबर को शुरू होगा जिसमें मौजूदा चैम्पियन इंग्लैंड का सामना पिछले उपविजेता न्यूजीलैंड से अहमदाबाद में होगा। फाइनल भी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जायेगा।

सेमीफाइनल 15 और 16 नवंबर को होंगे जिनका वेन्यू अभी तय नहीं है। मेजबान भारत अपने लीग मैच नौ शहरों में खेलेगा जिनमें कोलकाता, मुंबई, दिल्ली और बेंगलूरु शामिल है। पाकिस्तान से मुकाबला 15 अक्टूबर को होगा। वहीं पाकिस्तान के लीग मैच पांच शहरो में होंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘पाकिस्तान छह और 12 अक्टूबर को हैदराबाद में क्वालीफायर दौर से आई दो टीमों से खेलेगा। इसके बाद बेंगलूरु में आस्ट्रेलिया (20 अक्टूबर), चेन्नई में अफगानिस्तान (23 अक्टूबर), दक्षिण अफ्रीका (27 अक्टूबर) , बांग्लादेश से कोलकाता में (31 अक्टूबर), न्यूजीलैंड से बेंगलुरू में (पांच नवंबर) और इंग्लैंड से कोलकाता में (12 नवंबर) खेलेगा।

आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का मैच 29 अक्टूबर को धर्मशाला में और इंग्लैंड से चार नवंबर को अहमदाबाद में होगा। टूर्नामेंट में दस टीमें भाग ले रही हैं जिनमें से आठ तय है और दो क्वालीफायर से आयेंगी। टूर्नामेंट में कुछ ही महीने रह गए हैं और अभी तक कार्यक्रम का ऐलान नहीं हुआ है जबकि पिछले दो विश्व कप में कार्यक्रम एक साल पहले ही तय हो गया था।

भारत का संभावित शेड्यूल:

बनाम आस्ट्रेलिया, आठ अक्टूबर , चेन्नई
बनाम अफगानिस्तान, 11 अक्टूबर , दिल्ली
बनाम पाकिस्तान, 15 अक्टूबर, अहमदाबाद
बनाम बांग्लादेश, 19 अक्टूबर, पुणे
बनाम न्यूजीलैंड, 22 अक्टूबर , धर्मशाला
बनाम इंग्लैंड, 29 अक्टूबर, लखनऊ
बनाम क्वालीफायर, दो नवंबर , मुंबई
बनाम दक्षिण अफ्रीका, पांच नवंबर, कोलकाता
बनाम क्वालीफायर, 11 नवंबर, बेंगलूरु

Advertisement
First Published - June 12, 2023 | 1:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement