facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC वर्ल्ड कप 2023: आ गया टीम इंडिया के अभ्यास मैचों का शेड्यूल, जानें कब, कहां होंगे मैच

Advertisement

दो बार का चैंपियन भारत 30 सितंबर को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में गत चैंपियन इंग्लैंड का सामना करेगा।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:02 PM IST
India Team

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को कहा कि एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले मुकाबले से पहले भारत इंग्लैंड और नीदरलैंड के खिलाफ दो आधिकारिक अभ्यास मैच खेलेगा। दो बार का चैंपियन भारत 30 सितंबर को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में गत चैंपियन इंग्लैंड का सामना करेगा।

जिसके बाद टीम तीन अक्टूबर को तिरूवनंतपुरम में नीदरलैंड से भिड़ेगी। तीन आयोजन स्थल गुवाहाटी, तिरूवनंतपुरम और हैदराबाद न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच पांच अक्टूबर को होने वाले एकदिवसीय विश्व कप के शुरुआती मुकाबले से पूर्व सभी 10 टीम के आधिकारिक अभ्यास मैचों की मेजबानी करेंगे।

आईसीसी ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘सभी 10 टीमें पांच अक्टूबर को विश्व कप की शुरुआत से पहले के हफ्ते में 50 ओवर के दो आधिकारिक मुकाबले खेलेंगी जिनका आयोजन भारत के तीन अलग-अलग शहरों में किया जाएगा।’’

Also Read: Heath Streak के निधन की खबर निकली अफवाह, क्रिकेटर ने खुद कहा-‘अभी मैं जिन्दा हूं’

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘ये मैच गुवाहाटी, हैदराबाद और तिरूवनंतपुरम में शुक्रवार, 29 सितंबर से मंगलवार तीन अक्टूबर तक खेले जाएंगे और टीमों को विश्व कप के दौरान की परिस्थितियों से सामंजस्य बैठाने का परफेक्ट मौका देंगे।’’

सभी अभ्यास मैच दोपहर दो बजे शुरू होंगे और प्रत्येक टीम को अपने सभी 15 खिलाड़ियों को मैच में उतारने की इजाजत होगी।

अभ्यास मैचों का कार्यक्रम इस प्रकार है:

29 सितंबर: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (गुवाहाटी), दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान, (तिरूवनंतपुरम) और न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान (हैदराबाद)।

30 सितंबर: भारत बनाम इंग्लैंड (गुवाहाटी), ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड (तिरूवनंतपुरम)।

दो अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश (गुवाहाटी), न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (तिरूवनंतपुरम)।

तीन अक्टूबर: भारत बनाम नीदरलैंड (तिरूवनंतपुरम), अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका (गुवाहाटी), पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (हैदराबाद)।

Advertisement
First Published - August 23, 2023 | 9:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement