facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC World Cup: हमारी टीम अच्छी लेकिन वर्ल्ड कप के लिए प्रबल दावेदार नहीं, जानें Kapil Dev ने ऐसा क्यों कहा ?

Advertisement

कपिल ने कहा कि अगर हम शीर्ष चार में आ गए तो यह महत्वपूर्ण होगा। इसके बाद से किस्मत की बात है।’

Last Updated- September 19, 2023 | 2:40 PM IST
Kapil dev

भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) का मानना है कि भारतीय टीम अपनी धरती पर वनडे विश्व कप (ICC World Cup 2023) जीत सकती है लेकिन उन्होंने कहा कि प्रबल दावेदार का ठप्पा लगाना सही नहीं है क्योंकि बहुत कुछ तकदीर पर निर्भर करेगा। कपिल ने कहा ,‘‘ अगर हम शीर्ष चार में आ गए तो यह महत्वपूर्ण होगा। इसके बाद से किस्मत की बात है।’’

उन्होंने जम्मू तवी गोल्फ कोर्स पर चार से सात अक्टूबर तक होने वाले जे एंड के ओपन के तीसरे सत्र के लांच से इतर कहा ,‘ हम अभी नहीं कह सकते कि हम प्रबल दावेदार है । हमारी टीम अच्छी है । दिल कुछ कहता है और दिमाग कहता है कि अभी काफी मेहनत करनी होगी । मैं अपनी टीम को जानता हूं लेकिन दूसरी टीमों को नहीं जानता । ऐसे में जवाब देना गलत होगा ।’’

‘भारत को जुनून के साथ खेलना चाहिये’

उन्होंने कहा ,‘‘ जहां तक भारत का सवाल है तो यह टीम जीत सकती है । उन्हें जुनून के साथ खेलना चाहिये ।’’ भारत ने श्रीलंका को एशिया कप फाइनल में दस विकेट से हराकर खिताब जीता ।

उन्होंने कहा ,‘‘ सिराज ने शानदार गेंदबाजी की । मुझे खुशी है कि अब हर देश में हमारे तेज गेंदबाज दस विकेट ले रहे हैं । यह सोने पे सुहागा है । एक समय पर हम स्पिनरों पर निर्भर थे लेकिन अब ऐसा नहीं है । यही इस टीम की ताकत है ।’’

कपिल ने यह भी कहा कि बतौर प्रशंसक वह करीबी मुकाबला देखना चाहते हैं, एशिया कप की तरह एकतरफा मुकाबले नहीं । उन्होंने कहा ,‘‘ एक क्रिकेटर के तौर पर मुझे करीबी मुकाबले देखना पसंद है । लेकिन बतौर खिलाड़ी मैं चाहूंगा कि उन्हें 30 रन पर आउट करके मैच जीत लूं । एक दर्शक के तौर पर मैं करीबी मुकाबले देखना चाहूंगा ।’’

ऊंगली उठाना आसान : कपिल देव

कपिल ने सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ यह ऐसा युवा खिलाड़ी है जो भारतीय क्रिकेट का भविष्य है । भारत में इस तरह का खिलाड़ी होना गर्व की बात है ।’’

शिखर धवन, रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल जैसे सीनियर खिलाड़ी विश्व कप टीम में जगह नहीं बना सके । कपिल ने हालांकि चयनकर्ताओं का बचाव करते हुए कहा ,‘‘ जो टीम में जगह नहीं बना सके, उनको लेकर बात हो रही है । सभी की अपनी राय है । चयनकर्ता हमसे बेहतर जानते हें क्योंकि वे आपस में सलाह मशविरा करके सर्वश्रेष्ठ टीम चुनते हैं । उन्हें उनका काम करने दीजिये। ऊंगली उठाना आसान है।’’

Advertisement
First Published - September 18, 2023 | 4:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement