facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में ओलिंपिक होंगे तो खेलों को मिलेगी नई ऊंचाई: मोदी

Advertisement

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘दुनिया के जिन देशों में भी ओलिंपिक होता है, वहां अनेक क्षेत्रों में विकास को गति मिलती है।'

Last Updated- January 28, 2025 | 10:31 PM IST
Prime Minister Narendra Modi speaks during the 150th foundation day celebrations of India Meteorological Department (IMD), in New Delhi.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत 2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए पूरा जोर लगा रहा है और देश में ओलिंपिक होंगे तो वह न सिर्फ भारत में खेलों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे बल्कि इनसे अनेक क्षेत्रों को गति मिलेगी।

देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘जैसे हमारे खिलाड़ी हमेशा बड़े लक्ष्य लेकर चलते हैं, वैसे ही हमारा देश भी बड़े संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘आप सभी जानते हैं कि भारत 2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए पूरा जोर लगा रहा है। जब भारत में ओलिंपिक होंगे तो वह भारत के खेलों को नए आसमान पर ले जाएंगे।’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘ओलिंपिक सिर्फ एक खेल का आयोजन नहीं होता। दुनिया के जिन देशों में भी ओलिंपिक होता है, वहां अनेक क्षेत्रों में विकास को गति मिलती है। खेलों का बुनियादी ढांचा खड़ा होने से रोजगार का सृजन होता है।’

Advertisement
First Published - January 28, 2025 | 10:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement