facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IND vs AUS 1st Test Day 2: अक्षर, शमी ने भारत को 223 रन की बढत दिलाई

Advertisement
Last Updated- February 11, 2023 | 12:28 PM IST

अक्षर पटेल के 84 और मोहम्मद शमी के 37 रन की मदद से भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को पहली पारी में 400 रन बनाकर 223 रन की बढत ले ली ।

अक्षर और शमी ने नौवें विकेट के लिये 52 रन की साझेदारी की । भारत ने कल के स्कोर सात विकेट पर 321 रन से आगे खेलना शुरू किया । रविंद्र जडेजा कल के ही स्कोर 70 रन पर टॉड मरफी को अपना विकेट गंवा बैठे। पिच में तीसरे दिन भी बहुत बदलाव नहीं देखा गया और धीमी पिच पर बल्लेबाजों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई । भारतीय पारी का अंत होते ही लंच ब्रेक ले लिया गया । शमी को नाथन लियोन की गेंद पर स्कॉट बोलैंड ने छह के स्कोर पर जीवनदान दिया ।

इसके बाद शमी ने आस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मरफी को तीन छक्के लगाये । उन्होंने पहले मिडविकेट पर स्लॉग स्वीप खेला, इसके बाद लांग आफ में स्ट्रेट ड्राइव लगाया और फिर ला़ंग आन पर छक्का जड़ा । उनकी आक्रामक पारी के दम पर 50 रन की साझेदारी महज 65 मिनट में बन गई । पटेल ने शमी को ही ज्यादा स्ट्राइक लेने दी ।

शमी चौथा छक्का लगाने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे । इसके बाद पटेल ने मरफी को अपनी पारी का पहला छक्का लगाया । आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने पटेल को बोल्ड करके भारतीय पारी का अंत किया ।

Advertisement
First Published - February 11, 2023 | 12:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement