facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ind vs Aus 1st Test: शुभमन को उतारा जाए, उपकप्तान का खेलना तय नहीं होना चाहिए- शास्त्री

Advertisement
Last Updated- February 08, 2023 | 5:20 PM IST
Shubman Gill

भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री का कहना है कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में शुभमन गिल को लास्ट 11 में उपकप्तान केएल राहुल पर तरजीह दी जानी चाहिए। शास्त्री ने कहा कि उपकप्तानी का मतलब यह नहीं होना चाहिए कि टीम में जगह सुरक्षित है जबकि गिल जैसा बल्लेबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा हो।

पूर्व हरफनमौला ने कहा कि पांचवें नंबर पर कोई सूर्यकुमार यादव के आसपास भी नहीं है और उसे इसी क्रम पर उतारना चाहिये। उन्होंने कहा, ‘‘शुभमन या राहुल के चयन का फैसला टीम प्रबंधन पर निर्भर करता है । फॉर्म काफी मायने रखता है जब कोई इतना शानदार प्रदर्शन कर रहा हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैने नेट्स पर गिल और राहुल को करीब से देखा है। अगर कड़ा फैसला लेना भी पड़े तो। मैं फुटवर्क देखता हूं , टाइमिंग देखता हूं । अगर गिल को राहुल पर तरजीह देनी पड़े तो देनी चाहिये। आपको देखना होगा। मैं यह नहीं कहता कि उपकप्तान होने के कारण राहुल का चयन तय है।’’

भारत में अनुकूल पिचें बनाने को लेकर आस्ट्रेलिया में चर्चा गर्म है लेकिन शास्त्री ने कहा कि घरेलू मैदान का फायदा लेने में कोई बुराई नहीं है । उन्होंने कहा,‘‘अगर कोई मुझसे पूछे कि कैसी पिच चाहिये । क्या अपेक्षा है । मैं यही कहूंगा कि टॉस हारने पर भी गेंद पहले ही सत्र से टर्न लेने लगे । मैं एक कोच होने के नाते बस यही सोचूंगा कि आस्ट्रेलिया को 4 . 0 से कैसे हराना है।’’ शास्त्री ने कहा कि कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को अपने काम को बखूबी अंजाम देना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं करिश्मा देखना चाहता हूं। कुलदीप यादव को करना होगा। अगर आप टॉस हार जाते हैं और विकेट टर्न नहीं ले रही है तो कुलदीप जैसा गेंदबाज कारगर साबित होगा। जब ऊंगली के स्पिनर को मदद नहीं मिल रही है तो लेग स्पिनर को कमाल दिखाना चाहिये।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत को 4 . 0 से जीतने के बारे में सोचना चाहिए। हम अपने देश में खेल रहे हैं। मैने टीम के साथ आस्ट्रेलिया का दो बार दौरा किया है और मुझे पता है कि क्या होता है।’’

Advertisement
First Published - February 8, 2023 | 4:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement