facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IND vs AUS : शमी चौथे टेस्ट में करेंगे वापसी, पिच पूरी तरह स्पिनरों के मुफीद होने की संभावना कम

Advertisement
Last Updated- March 04, 2023 | 4:14 PM IST
IND vs AUS: Shami will return in the fourth Test, pitch less likely to favor spinners

भारत के सबसे वरिष्ठ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में नौ मार्च से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट की अंतिम एकादश में जगह मिलने की उम्मीद है। शमी को कार्यभार प्रबंधन के तहत इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट से विश्राम दिया गया था।

भारतीय टीम प्रबंधन ने मेडिकल स्टाफ के परामर्श से IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) के ज्यादातर मैचों को खेलने वाले और एकदिवसीय विश्व कप की योजना में शामिल तेज गेंदबाजों के कार्यभार प्रबंधन की योजना बनाई है। शमी शुरुआती दो टेस्ट खेले थे और वह एकदिवसीय टीम का भी हिस्सा हैं। इंदौर टेस्ट में टीम में उनकी जगह उमेश यादव को शामिल किया गया था।

शुरुआती तीन टेस्ट में सिराज ने सिर्फ 24 ओवर गेंदबाजी की है और 17 से 22 मार्च तक खेले जाने वाले तीनों एकदिवसीय में उनके अंतिम एकादश में शामिल रहने की संभावना है। ऐसे में उन्हें मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले आखिरी टेस्ट में विश्राम दिया जा सकता है।

शमी इस श्रृंखला में अब तक सबसे बेहतर तेज गेंदबाज रहे है। उन्होंने दो मैचों में 30 ओवर गेंदबाजी की है और सात विकेट चटकाये है। मोटेरा की सूखी पिच पर टीम को उनकी अधिक जरूरत होगी। ऐसी पिच रिवर्स स्विंग के लिए अनुकूल हो सकती है। भारत चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला 2-1 से आगे चल रहा है और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में सीधे क्वालीफाई करने के लिए उसे इस मुकाबले को जीतना होगा।

इंदौर में होलकर स्टेडियम की पिच को ICC (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने ‘खराब’ की रेटिंग दी थी लेकिन गुजरात क्रिकेट संघ (GCA) इस तरह का कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगा। राज्य संघ के एक सूत्र ने कहा, ‘हमें (पिच को लेकर) भारतीय टीम प्रबंधन से कोई निर्देश नहीं मिला है और हमारे स्थानीय ‘क्यूरेटर’ सामान्य पिच तैयार कर रहे हैं जैसा कि हमने पूरे सत्र में किया है।’

उन्होंने कहा, ‘दरअसल, यहां जनवरी में आखिरी रणजी मैच में रेलवे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 500 (508) से अधिक का स्कोर बनाया था और गुजरात की टीम ने पारी की हार के बावजूद दोनों पारियों में 200 से अधिक का स्कोर बनाया था। इस बार भी कुछ अलग नहीं होगा।’

टेस्ट मैच शुरू होने में चार दिन से कम बाकी है और अभी यह पता नहीं है कि BCCI (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ‘क्यूरेटर’ तपोश चटर्जी और आशीष भौमिक जब यहां की जिम्मेदारी अपने हाथ में लेंगे तो पिच का मिजाज कैसा होगा। उन्होंने कहा, ‘जाहिर तौर पर पिछले कुछ दिनों से BCCI की मैदान और पिच समिति स्थानीय क्यूरेटर को निर्देश दे रही है लेकिन निश्चित रूप से हमारा प्रयास एक अच्छी टेस्ट मैच पिच तैयार करना है।’

अहमदाबाद में पिछली बार कोविड-19 महामारी के दौरान दो टेस्ट मैच खेले गये थे। यह दोनों मैच दिन-रात्रि थे और ये मुकाबले दो दिनों के अंदर खत्म हो गये थे।

Advertisement
First Published - March 4, 2023 | 4:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement