facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ind Vs Aus Test Series : अनुभवी गेंदबाज हेजलवुड बाकी बचे दोनों टेस्ट से बाहर, वार्नर अब भी फिट नहीं

Advertisement
Last Updated- February 20, 2023 | 7:12 PM IST
David Warner

भारत के हाथों पहले दोनों टेस्ट गंवा चुकी ऑस्ट्रेलिया की टीम को सोमवार को एक और झटका लगा जब तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पांव की चोट के कारण बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी के बाकी बचे दो मैचों से बाहर हो गये।

ऑस्ट्रेलिया पहले दो टेस्ट – नागपुर और दिल्ली में – तीन दिनों के अंदर हार गया। आखिरी दो मैच इंदौर (एक से पांच मार्च) और अहमदाबाद (नौ से 13 मार्च) में खेले जाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने पुष्टि की कि नागपुर और दिल्ली टेस्ट से बाहर रहे हेज़लवुड सिडनी में उपचार कराते रहेंगे। हेजलवुड सिडनी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे।

मैकडोनाल्ड ने कहा, ‘‘जोश हेजलवुड टीम से बाहर हो गए हैं। वह स्वदेश लौटेंगे।’’ मैकडोनाल्ड हालांकि डेविड वार्नर की स्थिति को लेकर अनिश्चित हैं। दूसरे टेस्ट के दौरान इस सलामी बल्लेबाज की कोहनी पर चोट लगी थी जिसके कारण वह मैच से बाहर हो गए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘वार्नर अब भी फिट नहीं हैं। हमारी इसको लेकर बैठक हुई थी। हम अभी डेवी (वार्नर) को लेकर कोई फैसला करने लिए जल्दबाजी में नहीं हैं। मैं उनकी चोट की स्थिति का आकलन करने का काम चिकित्सा दल पर छोड़ दूंगा। वही मुझे उनकी वास्तविक स्थिति के बारे में सूचित करेंगे।’’

दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में वार्नर की जगह ट्रैविड हेड पारी का आगाज करने के लिए उतरे और मैकडोनाल्ड ने कहा कि अगर वार्नर समय पर चोट से उबरने में नाकाम रहते हैं तो हेड उनकी जगह लेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर डेव उपलब्ध नहीं रहता है तो उसे (हेड) रखना सही फैसला होगा। हमने यहां आने से पहले इस पर चर्चा की थी कि अगर हमारा कोई सलामी बल्लेबाज उपलब्ध नहीं रहता है तो ट्रैव वह होगा जो उसकी जगह लेगा।’’ कोच ने हालांकि कहा कि कैमरन ग्रीन इंदौर मैच के लिए फिट हो जाएंगे।

Advertisement
First Published - February 20, 2023 | 7:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement