facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ind vs Aus WTC Final 2023: कौन जीतेगा फाइनल? सुनील गावस्कर ने दिया रिकी पोंटिंग को जवाब

Advertisement
Last Updated- September 19, 2023 | 3:44 PM IST
Who are favourites to win WTC 2023 Final, Australia or India? Sunil Gavaskar disagrees with Ricky Ponting

Ind vs Aus, WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप खिताब के लिए आपस में भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दोनों टीमें 7 जून को लंदन के ओवल मैदान में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला ग्रेड 1 ड्यूक गेंद से खेला जाएगा। मैच 7 से 11 जून के बीच खेला जाएगा। 12 जून का दिन रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है।

रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम की नजरें ICC (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) खिताब के एक दशक के सूखे को खत्म करने पर टिकी होंगी। भारत ने पिछला ICC खिताब 2013 में इंग्लैंड में चैंपियन्स ट्रॉफी के रूप में जीता था। इसके बाद भारत को तीन बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा जबकि टीम चार बार सेमीफाइनल में हारी।

टीम इंडिया को लेकर रिकी पोंटिंग ने कही ये बात

धीरे-धीरे यह महा-मुकाबला करीब आ रहा है। दोनों टीम की भिड़त से पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा कि IPL 2023 के लंबे सत्र से थकान के कारण भारतीय टीम को नुकसान हो सकता है। पोंटिंग ने इस बात पर जोर दिया कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के कम खिलाड़ी IPL 2023 में खेल रहे थे। इस कारण उनकी टीम तरोताजा है और उनका माइंडसेट एकदम फ्रेश है। वहीं, अधिक भारतीय खिलाड़ी IPL 2023 में शामिल थे।

सुनीव गवास्कर ने पोंटिंग को दिया जवाब

पोंटिंग के सवालों का जवाब देने के लिए महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने मोर्चा संभाला। गावस्कर ने पोंटिंग के इस दावे का खंडन किया और खेल के फार्मेंट की जगह महत्वपूर्ण फिक्स्चर से पहले अभ्यास के महत्व पर बल दिया। गावस्कर ने जोर देकर कहा कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पर बढ़त रखती है, अधिकांश खिलाड़ी फॉर्म में है। उन्होंने IPL या काउंटी क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा ने शानदार प्रदर्शन किया है।

गावस्कर ने इंडिया टुडे को कहा, ‘एक बड़े मैच के लिए, आपको अपने पैरों के नीचे मील की जरूरत है। और अधिकांश भारतीय खिलाड़ियों ने ऐसा किया है। यहां तक ​​कि एक खिलाड़ी जो IPL में नहीं था, पुजारा काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे और मजे के लिए शतक बना रहे थे। तो हां, टीम इंडिया बेहतर स्थिति में हैं।’

आगे उन्होंने कहा, ‘मैं भारत को बढ़त दूंगा। मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि परिस्थितियां ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में हैं।’

यहां देखे सकते हैं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

यह खिताबी मुकाबला इंग्लैंड की राजधानी लंदन के केनिंटन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर मैच लाइव देखा जा सकता है और डिज्नी + हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

Advertisement
First Published - June 7, 2023 | 12:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement