facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IND vs BAN, 3rd T20I Preview: भारत की नजरें बांग्लादेश का 3-0 से सूपड़ा साफ करने पर

Advertisement

दो मैचों में नाकाम रहने के बाद एक बार फिर सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा पर सभी की नजरें होंगी। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगा।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:27 PM IST
Harmanpreet Kaur

भारतीय महिला क्रिकेट टीम बल्लेबाजी की कमजोरियों से पार पाते हुए बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार को यहां तीसरे और आखिरी T20 मैच के लिये उतरेगी तो फोकस सीरीज 3-0 से जीतने पर रहेगा।

पहले दो मैच भारत ने आसानी से जीते

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पहले दो मैच आसानी से जीते। दूसरे मैच में हालांकि भारत की बल्लेबाजी निराशाजनक रही जब 20 ओवर में टीम आठ विकेट पर 95 रन ही बना सकी। भारतीय गेंदबाजों ने हालांकि बल्लेबाजों की नाकामी की भरपाई करते हुए बांग्लादेश को 87 रन पर ही समेट दिया था।

Also read: Asia Cup 2023 का शेड्यूल हुआ फाइनल, पाकिस्तान नहीं जाएगी भारतीय टीम : धूमल

टीम इंडिया को बल्लेबाजी में करना होगा सुधार

दो मैचों में नाकाम रहने के बाद एक बार फिर सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा पर सभी की नजरें होंगी। पिछले मैच में उन्होंने 14 गेंद में 19 रन बनाये जो भारतीय पारी में सर्वोच्च स्कोर था लेकिन उसे अपनी क्षमता और लोगों की अपेक्षाओं का अहसास है। उनके पास 16 जुलाई से शुरू हो रही वनडे सीरीज से पहले फॉर्म में लौटने का एक और मौका है । उपकप्तान स्मृति मंधाना को भी बड़ी पारी का इंतजार है।

भारतीय सलामी बल्लेबाज टीम को अच्छी शुरूआत देने में नाकाम रहे हैं और अब उनके पास अपनी गलतियों में सुधार करने का एक और मौका है। जेमिमा रौड्रिग्स ने बीच के ओवरों में 21 गेंद खेलकर सिर्फ आठ रन बनाये। पहले मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद दूसरे मैच में खाता भी नहीं खोल सकी कप्तान हरमनप्रीत फिर लय में आने की कोशिश में होंगी।

Also read: WI vs IND: पहला टेस्ट मैच कल से…..जानें कब, कहां, कितने बजे से देख सकेंगे मैच ?

भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया कमाल का खेल

भारतीय गेंदबाजों दीप्ति शर्मा, मीनू मनी और शेफाली ने दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया। मेजबान टीम के बल्लेबाज भी बेहतर प्रदर्शन की कोशिश करेंगे। उसके गेंदबाजों ने हालांकि अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन भारत जैसी मजबूत टीम को हराने के लिये उन्हें एक यूनिट के रूप में अच्छा खेलना होगा ।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देओल, देविका वैद्य, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, एस मेघना, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह , अंजलि सरवनी, मोनिका पटेल, राशि कनौजिया, अनुषा बारेड्डी, मीनू मणि।

Also read: Duleep Trophy Final: 12 जुलाई को दक्षिण और पश्चिम क्षेत्र के बीच होगा खिताबी मुकाबला

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग 11

निगार सुल्ताना (कप्तान, विकेटकीपर), नाहिदा अख्तर, दिलारा अख्तर, शाथी रानी, शमीमा सुल्ताना, शोभना मोस्तरी, मुर्शिदा खातून, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, दिशा बिस्वास, मारुफा अख्तर, संजीदा अख्तर मेघला, राबिया खान, सुल्ताना खातून, सलमा खातून, फाहिमा खातून।

मैच भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगा।

Advertisement
First Published - July 12, 2023 | 2:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement