facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ind vs Ban: गीली आउटफील्ड के कारण कानपुर टेस्ट के तीसरे दिन भी नहीं हो पाया खेल

Advertisement

मैच के दूसरे और तीसरे दिन खेल नहीं होने के कारण इस स्थल की ड्रेनेज सुविधा (जल निकासी व्यवस्था) पर सवाल उठाए गए हैं।

Last Updated- September 29, 2024 | 4:07 PM IST
Rain disrupted the game, Bangladesh scored 107 runs for 3 wickets in 35 overs बारिश ने खेल में डाला खलल, 35 ओवर में बांग्लादेश ने बनाए 3 विकेट पर 107 रन
Ind vs Ban

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन का खेल रविवार को यहां बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बगैर रद्द कर दिया गया। रात में हुई बारिश के कारण खेल शुरू होने में देर हुई, लेकिन दोपहर दो बजे के आसपास धूप निकल आई थी।

मैदान के कुछ हिस्सों में ज्यादा नमी थी इसलिए अधिकारियों ने दिन का खेल रद्द करने का फैसला किया। रूक-रूक कर हो रही बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण लगभग आठ सत्र का खेल बर्बाद हो गया है। इससे दो मैचों की श्रृंखला के अंतिम मैच का परिणाम प्रभावित होगा।

मैच के दूसरे और तीसरे दिन खेल नहीं होने के कारण इस स्थल की ड्रेनेज सुविधा (जल निकासी व्यवस्था) पर सवाल उठाए गए हैं। पहले दिन बांग्लादेश ने तीन विकेट पर 107 रन बनाये थे जब बारिश के कारण 35 ओवर ही फेंके जा सके थे ।

भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन और शादमान इस्लाम को आउट किया था जबकि रविचंद्रन अश्विन ने कप्तान नजमुल हुसैन शंटो का विकेट लिया । भारत दो मैचों की श्रृंखला में पहला टेस्ट 280 रन से जीतकर 1-0 से आगे है ।

Advertisement
First Published - September 29, 2024 | 4:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement