facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ind vs BAN: तमीम पूरी तरह फिट नहीं, भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिये जाकिर हसन टीम में शामिल

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 4:54 PM IST
Tamim Iqbal

बांग्लादेश ने 14 दिसंबर से भारत के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिये शीर्ष क्रम बल्लेबाज जाकिर हसन को पहली बार टीम में शामिल किया। हसन को टीम में शामिल करने का फैसला अनुभवी तमीम इकबाल के ‘ग्रोइन’ चोट से नहीं उबर पाने के कारण किया है। हसन को भारत ए के खिलाफ पहले अनाधिकृत टेस्ट में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया था और वह प्रथम श्रेणी प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा रन जुटाने वाले खिलाड़ी थे।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चयनकर्ता मिन्हाजुल अबेदिन ने ‘क्रिकबज’ से कहा, ‘‘हमारे फिजियो ने कहा कि वह (तमीम) पहला टेस्ट नहीं खेल पायेगा। लेकिन हम दूसरे टेस्ट के लिये उसकी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसलिये हमने शुरूआती टेस्ट के लिये ही टीम की घोषणा की है। ’’ तेज गेंदबाज तास्किन अहमद फिटनेस मुद्दों के कारण भारत के खिलाफ मौजूदा वनडे श्रृंखला का हिस्सा नहीं हैं, उन्हें टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। बांग्लादेश ने पहले दो मैच जीतकर वनडे श्रृंखला जीत ली है। दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा होगी। दूसरा टेस्ट 22 दिसंबर से मीरपुर में खेला जायेगा।

पहले टेस्ट के लिये बांग्लादेश की टीम:

महमूदुल हसन जॉय, नजमुल हसन शांटो, मोमिनुल हक, यासिर अली चौधरी, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, नुरूल हसन, मेहदी हसन मिराज, ताइजुल इस्लाम, तास्किन अहमद, सैयद खालिद अहमद, इबादत हुसैन, शोरीफुल इस्लाम, जाकिर हसन, रेजाऊर रहमान राजा और अनामुल हक बिजॉय।

Advertisement
First Published - December 8, 2022 | 4:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement