facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ind vs Eng: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने भारत की हार को लेकर कही बड़ी बात, बोले- अगर कोहली कप्तान होते तो…

Advertisement

Ind vs Eng: वॉन ने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘उन्हें टेस्ट क्रिकेट में Virat Kohli की कप्तानी की काफी कमी खली। उस हफ्ते विराट की कप्तानी में भारत मैच नहीं हारता।’’

Last Updated- January 31, 2024 | 1:37 PM IST
Virat Kohli
Indian cricketer Virat Kohli (File Photo)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि अगर विराट कोहली भारत के कप्तान होते तो मेजबान टीम को इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद में पहले टेस्ट में हार का सामना नहीं करना पड़ता। उनका मानना है कि रोहित शर्मा मैच के दौरान पूरी तरह से ‘खोए’ रहे। पहली पारी में 190 रन की मजबूत बढ़त बनाने के बावजूद कोहली के बिना खेल रहे भारत को स्पिन की अनुकूल परिस्थितियों में 28 रन से हार का सामना करना पड़ा जिससे इंग्लैंड ने पांच मैच की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। यह हैदराबाद में भारत की पहली टेस्ट हार थी। कोहली निजी कारणों से शुरुआती मैच में नहीं खेल पाए जबकि विशाखापत्तनम में होने वाले दूसरे टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे।

वॉन ने यूट्यूब चैनल ‘क्लब प्रेयरी फायर’ पर कहा, ‘‘उन्हें टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली की कप्तानी की काफी कमी खली। उस हफ्ते विराट की कप्तानी में भारत मैच नहीं हारता।’’

वॉन ने मैच के दौरान रोहित के नेतृत्व की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘‘रोहित एक दिग्गज और महान खिलाड़ी हैं लेकिन मुझे लगा कि वह पूरी तरह खोया हुआ था।’’ वॉन ने पिछले सप्ताह श्रृंखला के शुरूआती मैच के दौरान सक्रिय नहीं रहने के लिए भी रोहित की आलोचना की थी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगा कि रोहित शर्मा की कप्तानी बहुत ही औसत थी। मुझे नहीं लगता कि उसने क्षेत्ररक्षण में चतुराई भरे बदलाव किए या गेंदबाजी में बदलाव को लेकर सक्रिय था।’’ वॉन ने ‘द टेलीग्राफ’ में अपने कॉलम में लिखा था, ‘‘और उनके पास ओली पोप के स्वीप या रिवर्स स्वीप का कोई जवाब नहीं था।’’ कोहली ने 2022 में भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद कप्तानी छोड़ दी थी। उनकी कप्तानी में टीम आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची थी।

Advertisement
First Published - January 31, 2024 | 1:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement