facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IND vs ENG: KL Rahul चोट से उबरने में नाकाम, तीसरे टेस्ट से बाहर 

Advertisement

IND vs ENG: कर्नाटक के बायें हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल टीम में राहुल की जगह लेंगे।

Last Updated- February 12, 2024 | 8:09 PM IST
Rohit out of first test, fit KL Rahul will open the innings in Perth, captaincy handed over to Bumrah रोहित पहले टेस्ट से बाहर, फिट केएल राहुल पर्थ में करेंगे पारी का आगाज, बुमराह को सौंपी गई कप्तानी

IND vs ENG: भारत के सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल अपनी ‘क्वाड्रिसेप्स’ चोट से पूरी तरह उबरने में विफल रहे जिससे सोमवार को वह इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से बाहर हो गये। इसी चोट के कारण वह विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट में भी नहीं खेल पाये थे। इससे साफ है कि कर्नाटक के बायें हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल टीम में राहुल की जगह लेंगे। 

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के वरिष्ठ सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘‘केएल राहुल अभी तक राजकोट नहीं पहुंचे हैं। स्थानीय खिलाड़ी रविंद्र जडेजा टीम से जुड़ चुके हैं। टीम में शामिल होना फिटनेस पर निर्भर था और BCCI की चिकित्सा टीम को अब भी नहीं लगता कि वह मैच फिट हैं।’’ 

चयनकर्ताओं ने BCCI की चिकित्सा टीम से हरी झंडी मिलने के आधार पर ही राहुल और जडेजा को टीम में शामिल किया था। हाल के रणजी ट्राफी मैच में 23 साल के पडीक्कल ने 151 रन बनाये हैं और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर स्टैंड में बैठकर उनकी पारी देख रहे थे। इस घरेलू सत्र में पडीक्कल शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने पहले रणजी ट्राफी मैच में पंजाब के खिलाफ 193 रन और गोवा के खिलाफ 103 रन बनाये। 

रणजी के अलावा पडीक्कल ने भारत ‘ए’ के लिए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो अनौपचारिक टेस्ट की तीन पारियों में 105, 65 और 21 रन बनाये। जहां तक राहुल का संबंध है तो 31 साल के बल्लेबाज का इतना लंबा ब्रेक गंभीर सवाल खड़े करता है कि क्या सीनियर भारतीय खिलाड़ी और BCCI की चिकित्सा टीम कुछ निश्चित खिलाड़ियों की चोट की स्थिति के बारे में सही जानकारी दे रही है या नहीं। 

BCCI के इस सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘‘अगर BCCI की चिकित्सा टीम को पहले ही पता था कि राहुल की जांघ की चोट इतनी गंभीर है तो उन्हें संभावित टीम में रखा ही क्यों गया। और खिलाड़ी भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बल्लेबाजी की वीडियो पोस्ट कर गलत संकेत दे रहा है।’’ 

एक और सीनियर खिलाड़ी को हाल में कहा गया कि खराब फॉर्म के कारण उसे बाहर कर दिया जायेगा, वह चोट की आड़ में हट गया जिसका बोर्ड ने कोई जिक्र नहीं किया। ईशान किशन का मामला और भी अजीब है क्योंकि उन्होंने अपनी घरेलू राज्य इकाई से बात नहीं की है कि वह रणजी ट्राफी मैच खेलेंगे या नहीं। 

राहुल के तीसरे और संभवत: चौथे टेस्ट से बाहर होने से सरफराज खान के लिए मध्यक्रम में दरवाजे खुल सकते हैं क्योंकि श्रेयस अय्यर को भी बाहर कर दिया गया है। अगर जडेजा अंतिम एकादश में अपनी जगह लेते हैं तो चयन को लेकर और उलझन होगी। अक्षर पटेल ने अभी तक दो टेस्ट में ठीक बल्लेबाजी की है और कुलदीप यादव विशाखापत्तनम में जसप्रीत बुमराह के बाद दूसरे सर्वश्रेष्ठ भारतीय गेंदबाज रहे थे। जहां तक विकेटकीपर का संबंध है तो केएस भरत के लिए समय निकलता जा रहा है क्योंकि ध्रुव जुरेल अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन भरत को फिर भी राजकोट में अंतिम मौका मिल सकता है। 

Advertisement
First Published - February 12, 2024 | 8:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement