facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IND Vs ENG Women U19 T20 World Cup Final: भारतीय महिला टीम बनी चैम्पियन, बधाइयों का लगा तांता

Advertisement
Last Updated- January 30, 2023 | 9:29 AM IST
U-19 T20 Women World Cup Final

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और कई अन्य नेताओं ने आईसीसी अंडर-19 टी20 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को रविवार को बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि युवा महिला टीम ने देश को गौरवान्वित किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप जीतने पर टीम इंडिया को बधाई। इन प्रतिभाशाली युवा लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया। ये चैम्पियन हमारे युवाओं, खासकर लड़कियों के लिए एक प्रेरणा हैं। इस ऐतिहासिक जीत ने भारत को गौरवान्वित किया है।।’’

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘भारतीय टीम को विशेष जीत के लिए बधाई। उन्होंने बेहतरीन क्रिकेट खेला है और उनकी सफलता कई उभरते हुए क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी। टीम को उसके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहली बार आयोजित अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम की रविवार को तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इतिहास रचा है और देश को उन पर गर्व है। शाह ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया। आपने पूरे टूर्नामेंट में उल्लेखनीय ऊर्जा और जुनून दिखाया है। भारत को आप पर गर्व है। आपकी जीत भारत की लाखों युवा लड़कियों के सपनों को पंख देगी।’’

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सराहना करते हुए कहा, ‘‘आपने कर दिखाया। हमारी युवा चैम्पियन को बधाई। यह हमारे नवोदित खिलाड़ियों के करियर में कई और जीत की शुरुआत है। महिला क्रिकेट प्रेरणादायी है।’’ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जीत की बधाई दी।

उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘जय हो! देश की बेटियों ने आज ऐतिहासिक आईसीसी महिला अंडर टी-20 विश्व कप जीत लिया। पूरी टीम को हार्दिक बधाई। टीम की अटूट लगन और कड़ी मेहनत से प्राप्त यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश-दुनिया की प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा है।”

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजीजू, केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी वाद्रा समेत कई नेताओं ने भारतीय महिला टीम को बधाई दी।

तेज गेंदबाज टिटास साधु के साथ स्पिनर अर्चना देवी और पार्श्वी चोपड़ा की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम ने पहले आईसीसी अंडर-19 टी20 विश्व कप के फाइनल में रविवार को यहां इंग्लैंड को 36 गेंद बाकी रहते सात विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

भारत ने इंग्लैंड की पारी को 17.1 ओवर में महज 68 रन पर समेटने के बाद 14 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर शनिवार को अपना 19वां जन्मदिन मनाने वाली कप्तान शेफाली वर्मा को शानदार तोहफा दिया।

Advertisement
First Published - January 30, 2023 | 9:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement