facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IND vs IRE 3rd T20I Preview: रिजर्व खिलाड़ियों को मौका देकर क्लीन स्वीप करने उतरेगा भारत

Advertisement

कप्तान जसप्रीत बुमराह को इस मैच में गेंदबाजी के अपने कार्यभार और टीम की ‘बेंच स्ट्रैंथ’ के साथ तालमेल बिठाना होगा।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:03 PM IST
IND vs IRE 3rd T20I Preview: India will go for clean sweep by giving chance to reserve players

IND vs IRE 3rd T20I Preview: पहले दो मैच जीतकर उत्साह से ओतप्रोत भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले तीसरे और अंतिम T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपने रिजर्व खिलाड़ियों को मौका देकर तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप करने के लिए उतरेगी।

बुमराह को ‘बेंच स्ट्रैंथ’ के साथ तालमेल बिठाना होगा

कप्तान जसप्रीत बुमराह को इस मैच में गेंदबाजी के अपने कार्यभार और टीम की ‘बेंच स्ट्रैंथ’ के साथ तालमेल बिठाना होगा। बुमराह ने पहले दोनों मैचों में आठ ओवर किए जिनमें वह सहज नजर आए। बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा जितनी अधिक गेंदबाजी करेंगे उतनी उनकी फिटनेस बेहतर होगी और वह एशिया कप में पाकिस्तान जैसी टीमों का सामना करने के लिए अच्छी लय में होंगे। लेकिन कप्तान और कार्यवाहक कोच सितांशु कोटक को यह भी ध्यान रखना होगा कि भारत को एशियाई खेलों में भी भाग लेना है और ऐसे में इस दौरे पर गए रिजर्व खिलाड़ियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

आवेश खान, जितेश शर्मा और शाहबाज अहमद को आजमाने का अच्छा अवसर

भारत सीरीज में 2-0 से आगे है और ऐसे में टीम प्रबंधन के पास आवेश खान, जितेश शर्मा और शाहबाज अहमद जैसे खिलाड़ियों को आजमाने का मौका है। आवेश वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भी टीम का हिस्सा थे और इस तरह से उन्हें लगातार सात मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला है। ऐसे में अगर उन्हें बाहर रखा जाता है तो वह बिना मैच अभ्यास के एशियाई खेलों में भाग लेंगे जो टीम और इस तेज गेंदबाज दोनों के लिए अच्छा नहीं होगा।

Also read: IND vs IRE: बुमराह की कप्तानी में भारतीय टीम का धमाल, 33 रनों से जीता दूसरा T20 मैच

सैमसन की जगह जितेश शर्मा को टीम में मिल सकती है जगह

भारतीय टीम प्रबंधन अगर संजू सैमसन को विश्राम देकर जितेश शर्मा को मौका देता है तो तभी बल्लेबाजी क्रम में बदलाव होगा। सैमसन हालांकि इस टीम में सीनियर खिलाड़ी हैं और वह बाहर नहीं बैठना चाहेंगे क्योंकि वर्ल्ड कप के लिए टीम में उनकी जगह अभी पक्की नहीं है। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को लगातार मौके मिल रहे हैं लेकिन उनके प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है। ऐसी स्थिति में तीसरे मैच में आवेश खान या मुकेश कुमार को आजमाया जा सकता है।

फिनिशर के रूप में रिंकू सिंह की दावेदारी मजबूत

रिंकू सिंह ने दूसरे मैच में 21 गेंदों पर 38 रन बनाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी जीवंत उपस्थिति दर्ज कराई जिससे लगता है कि भारत को सबसे छोटे प्रारूप में सूर्यकुमार यादव के बाद एक और फिनिशर मिल गया है। रिंकू, यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड जैसे खिलाड़ी भारतीय T20 टीम में अपनी जगह मजबूत करने की कोशिश करेंगे क्योंकि भारत को इस प्रारूप में अपनी अगली सीरीज नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलनी है। जहां तक आयरलैंड का सवाल है तो भारत पर जीत दर्ज करने के लिए उसे खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

Also read: IND vs IRE: पहले टी20 में भारत ने आयरलैंड को 2 रन से हराया, वापसी में चमके बुमराह और कृष्णा

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान।

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, मार्क अडायर, रॉस अडायर, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, फिओन हैंड, जोश लिटिल, बैरी मैक्कार्थी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, थियो वैन वोर्कोम, बेन व्हाइट, क्रेग यंग .

मैच: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

Advertisement
First Published - August 22, 2023 | 3:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement