facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IND vs IRE: पहले टी20 में भारत ने आयरलैंड को 2 रन से हराया, वापसी में चमके बुमराह और कृष्णा

Advertisement

डकवर्थ लुइस से फैसला हुआ और टीम इंडिया को 2 रन से विजेता घोषित कर दिया गया। जसप्रीत बुमराह को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:05 PM IST
IND vs IRE 3rd T20I Preview: India will go for clean sweep by giving chance to reserve players

भारत ने आयरलैंड को पहले टी20 इंटरनेशनल में DLS मैथड से 2 रन से हरा दिया और 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त ले ली।

इस मैच के साथ लंबे समय के बाद क्रिकेट पिच पर वापसी कर रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा ने कमाल कर दिया। दोनों ने शुरुआत में ही 2-2 विकेट लेकर आयरलैंड की कमर तोड़ दी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 139 रन का स्कोर बनाया था। जवाब में टीम इंडिया जब सातवें ओवर में 47/2 का स्कोर बना चुकी थी, बारिश शुरू हो गई। इसके बाद मैच शुरू न हो सका और भारतीय टीम को डकवर्थ लुइस नियम के मुताबिक 2 रन से जीता करार दे दिया गया।

बुमराह ने पहले ओवर में ही 2 विकेट झटक दिए

इसके पहले भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गेंदबाजी की कमान कप्तान जसप्रीत बुमराह ने संभाली और उन्होंने पहले ओवर में ही 2 विकेट झटक दिए। दूसरे छोर से प्रसिद्ध कृष्णा ने बागडोर संभाली और उन्होंने भी जल्दी जल्दी दो विकेट झटके। इन झटकों से आयरलैंड की हालत शुरुआत में ही पतली हो गई।

एक समय आयरलैंड के 31 रन पर 5 विकेट गिर चुके थे। ऐसे विपरीत हालातों में कुर्टिस कैंम्फर 39 (33) ने गजब की बल्लेबाजी की और स्कोर को पहले 50 के पार और फिर 100 के पार ले गए। लेकिन इसी बीच आखिरी ओवरों में बैरी मैकर्थी ने जिस तरह की हिटिंग की उसने सबका मन मोह लिया।

मैकर्थी आखिरी तक 33 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने इस दौरान 4 चौके और 4 सिक्स लगाए। आयरलैंड ने इस तरह 20 ओवर में 7 विकेट पर 139 रन का स्कोर खड़ा किया। भारत की तरफ से बुमराह, कृष्णा, और बिश्नोई ने 2-2 विकेट झटके।

जायसवाल 23 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही और ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। जायसवाल 23 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। अगली ही गेंद पर तिलक वर्मा 0 पर आउट हो गए। अब क्रेग यंग हैट्रिक पर खड़े थे लेकिन वह पूरा नहीं कर सके।

इसी बीच बारिश शुरू हो गई जिसके बाद खेल शुरू नहीं हो सका और टीम इंडिया 6.5 ओवर में 47/2 के स्कोर के साथ पवेलियन लौटी। गायकवाड़ 16 गेंदों में 19 रन बनाकर नाबाद लौटे। आखिरकार, डकवर्थ लुइस से फैसला हुआ और टीम इंडिया को 2 रन से विजेता घोषित कर दिया गया। जसप्रीत बुमराह को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement
First Published - August 18, 2023 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement