facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Ind vs NZ: चोटिल हेनरी की जगह ब्रासवेल न्यूजीलैंड टीम में हुए शामिल

Advertisement
Last Updated- January 09, 2023 | 12:45 PM IST
Michael Bracewell
PTI

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज डग ब्रासवेल को चोटिल मैट हेनरी की जगह भारत और पाकिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखलाओं के लिये टीम में शामिल किया गया है ।

हेनरी के पेट की मांसपेशियों में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन खिंचाव आ गया था । उन्हें दो से चार सप्ताह का समय इससे उबरने में लगेगा । न्यूजीलैंड के लिये 68 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके ब्रासवेल ने आखिरी वनडे श्रृंखला नीदरलैंड के खिलाफ अप्रैल में खेली थी । वह घरेलू क्रिकेट में बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन करते आये हैं ।वह बुधवार को पाकिस्तान पहुंचेंगे ।

भारत दौरे के लिये टिम साउदी की जगह तेज गेंदबाज जैकब डफी को शामिल किया गया है । न्यूजीलैंड टीम का भारत दौरा 18 जनवरी को हैदराबाद में पहले वनडे से शुरू होगा ।

इसके बाद रायपुर और इंदौर में मैच होने हैं । भारत दौरे के लिये न्यूजीलैंड की वनडे टीम : टॉम लाथम (कप्तान), फिन एलेन, डग ब्रासवेल, माइकल ब्रासवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कोंवे, जैकब डफी, जॉकी फर्ग्युसन, डेरिल मिशेल , हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनेर, हेनरी शिपले, ईश सोढी और ब्लेयर टिकनेर ।

Advertisement
First Published - January 9, 2023 | 12:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement