facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ind vs NZ: तीसरे वनडे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम पहुंची उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर

Advertisement
Last Updated- January 23, 2023 | 2:04 PM IST
Indian Cricket Team in Ujjain
PTI

न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में मंगलवार को होने वाले तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम, अंपायरों और अधिकारियों ने सोमवार सुबह यहां प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर का दौरा किया और तड़के होने वाली भस्म आरती में भाग लिया।

मंदिर के पुजारी आशीष गुरु ने पीटीआई भाषा को बताया कि सुबह की आरती में हिस्सा लेने और महाकाल देवता को जल अर्पित करने वालों में वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और सूर्यकुमार यादव शामिल थे। उज्जैन के लोकसभा सांसद अनिल फिरोजिया ने धार्मिक नगरी में उनका स्वागत किया।

गुरु ने कहा कि बाद में 25 लोगों के दल ने आशीर्वाद लेने के लिए महानिर्वाणी अखाड़ा के महंत श्री विनीत गिरि जी महाराज के आवास का दौरा किया। भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रंखला में 2-0 से आगे है।

तीसरा और अंतिम मैच मंगलवार को उज्जैन से लगभग 55 किलोमीटर दूर इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है।

Advertisement
First Published - January 23, 2023 | 2:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement